• Home
  • खेल समाचार
  • पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
Image

पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल


इधर भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया. रविवार के दिन सरहद पार पाकिस्तान की भी बल्ले-बल्ले हो गई. रावलपिंडी में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 82 रनों से रौंद डाला. यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान की श्रीलंका पर रनों की सबसे बड़ी जीत है. इस मैच के हीरो 21 साल के माज सदाकत रहे, जिन्होंने 96 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली.

श्रीलंका दूर-दूर तक इस मैच में जीत के आसपास भी नहीं भटका. पहले गेंदबाजों की जबरदस्त कुटाई हुई, उसके बाद बैटिंग लाइन-अप भी ढेर हो गया. पाकिस्तान ने स्कोरबोर्ड पर 215 रन लगा दिए थे, लेकिन जवाब में श्रीलंकाई टीम केवल 133 रन ही बना सकी.

21 साल के खिलाड़ी ने काटा बवाल

पाकिस्तान की टीम जब पहले बैटिंग करने आई तो फखर जमान 22 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए थे. उसके बाद साहिब जादा फरहान और माज सदाकत ने मिलकर जो कहर बरपाया, वह देखने लायक रहा. खासतौर पर 21 वर्षीय माज सदाकत ने प्रभावित किया, लेकिन वो 4 रन से शतक पूरा करने से चूक गए. सदाकत ने 51 गेंद में 96 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 7 छक्के लगाए.

दूसरी ओर कप्तान साहिबजादा फरहान ने भी 73 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. माज सदाकत की बात करें तो उन्होंने हसन नवाज के साथ मिलकर महज 31 गेंदों में 72 रनों की ताबड़तोड़ पार्टनरशिप की. नवाज ने 9 गेंद में 19 रनों की कैमियो पारी खेली.

गेंदबाजों ने भी मचाया गदर

एक तरफ पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने ऐसा गदर मचाया कि नुवान तुषारा को छोड़कर श्रीलंका के सभी गेंदबाजों ने 10 से ज्यादा इकोनॉमी रेट से रन लुटाए. दूसरी ओर पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही विपक्षी बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया. मोहम्मद इमरान रंधावा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा सलमान मिर्जा ने 2 विकेट लिए. शादाब खान और सैम अयूब ने एक-एक सफलता प्राप्त की.

पाकिस्तान ने जीती सीरीज

लगातार दूसरा टी20 मैच जीतकर पाकिस्तान ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. पहला टी20 मैच भी रावलपिंडी में खेला गया था, जब पाक टीम 4 विकेट से विजयी रही थी. सीरीज का आखिरी मुकाबला 13 अक्टूबर को रावलपिंडी में ही खेला जाना है.

यह भी पढ़ें:

तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की



Source link

Related Posts

भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया

भारत ने तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया है. भारतीय गेंदबाजों ने इस…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

तीसरा टी20 मैच जीतने पर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर? इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की

रविवार को भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया और सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

‘विराट को संन्यास के लिए मजबूर किया गया…’, अजीत अगरकर पर लगे गंभीर आरोप

7 मई और 12 मई, साल 2025 में यह दो तारीख भारतीय क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे

रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो चुकी है. पहले राउंड के मैच में रिंकू…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top