• Home
  • खेल समाचार
  • रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया के बड़े-बड़े धुरंधर हुए फेल, जायसवाल का नहीं खुला खाता
Image

रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया के बड़े-बड़े धुरंधर हुए फेल, जायसवाल का नहीं खुला खाता


रणजी ट्रॉफी के नए सीजन में भारतीय टीम के खिलाड़ियों की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. टीम इंडिया के ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल घरेलू क्रिकेट में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि राहुल सिर्फ 4 रन ही बना सके. दोनों बल्लेबाजों का जल्दी आउट होना उनकी टीमों के लिए बड़ा झटका रहा.

मुंबई की तरफ से खेलने उतरे यशस्वी जायसवाल चंडीगढ़ के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में अपना खाता भी नहीं खोल सके. वो 13 गेंद खेलने के बाद आउट हो गए. जायसवाल को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था, लेकिन उन्हें तीनों मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था. अब रणजी ट्रॉफी में भी उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही.

केएल राहुल भी नहीं दिखा सके दम

कर्नाटक की तरफ से खेलने वाले केएल राहुल भी आंध्र प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. आंध्र के गेंदबाज कवुरी साई तेजा और केवी सासिकांत ने शुरुआती विकेट लेकर कर्नाटक की मुश्किलें बढ़ा दीं. टीम ने शुरुआती 4 विकेट गंवा दिए और बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ गया.

राहुल ने इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने अपनी एकमात्र पारी में 82 गेंदों पर बिना आउट हुए शतक लगाया था. भारत ने ये सीरीज 2-1 से जीती थी. ऐसे में रणजी ट्रॉफी में उनका जल्दी आउट होना निराशाजनक रहा.

जायसवाल की विकेटकीपिंग को लेकर भी चर्चा

मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड के मुताबिक, जायसवाल भविष्य में मुंबई या भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग करने के बारे में सोच सकते हैं. लेकिन, लाड ने यह भी कहा कि उन्हें जायसवाल की योजना के बारे में पूरी जानकारी नहीं है. मुंबई के शुरुआती मुकाबले से पहले जायसवाल अभ्यास मैच में विकेटकीपिंग करते नजर आए थे.

न्यूजीलैंड सीरीज पर भी रहेगी नजर

राहुल, जायसवाल, वॉशिंगटन सुंदर और देवदत्त पडिक्कल उन 11 टेस्ट खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए चुना गया है. सीरीज का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर से लिंकन में खेला जाएगा. इसके बाद क्राइस्टचर्च और लिंकन में 2 और मैच होंगे.

वहीं, भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी. दोनों सीरीज के कार्यक्रम में टकराव होने के वजह से अगर राहुल, जायसवाल और वॉशिंगटन को सीनियर टीम में जरूरत पड़ती है, तो उनकी उपलब्धता पर असर हो सकती है.

यह भी पढ़ें:

आज इंदौर में बनेंगे 300 रन! होल्कर स्टेडियम में कितना है T20I का सबसे बड़ा स्कोर?



Source link

Related Posts

इतिहास रचने की दहलीज पर फखर जमन, सिर्फ 1 ‘सिक्स’ लगाकर बना देंगे ये रिकॉर्ड

श्रीलंका क्रिकेट टीम पाकिस्तान दौरे पर है, जहां अभी दोनों के बीच टी20 सीरीज चल रही है. मेजबान…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा

स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने जो रुट को…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

आज भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज रोमांचक मोड़ पर है. सीरीज…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया.…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top