• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • 400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
Image

400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के


न सिर्फ हिंदी सिनेमा बल्कि भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े अभिनेता माने जाने वाले अमिताभ बच्चन ने बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे पर भी फैंस का मनोरंजन किया और ये सिलसिला आज भी जारी है. 25 सालों से वो ‘कौन बनेग करोड़पति’ से टीवी पर फैंस का दिल जीत रहे हैं, जबकि बड़े पर्दे पर उन्हें राज करते हुए साढ़े पांच दशक से  ज्यादा का वक्त हो चुका है.

एक्टिंग के मामले में अमिताभ बच्चन सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक संस्था और एक यूनिवर्सिटी है. बॉलीवुड में उन्हें काफी प्यार मिलता है और उनका नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है. वो आज जिस मुकाम पर हैं उसमे न सिर्फ उनकी दमदार अदाकारी का हाथ है, बल्कि अनुशासन, कड़ी  मेहनत, समर्पण और लगन ने उन्हें ‘सदी का सबसे बड़ा स्टार’ बनाया है. आइए आज अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानते हैं.

अमिताभ बच्चन का 84वां जन्मदिन

अमिताभ बच्चन का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 11 अक्टूबर 1942 को हुआ था. उनकी मां का नाम तेजी बच्चन था जबकि उनके पिता थे मशहूर कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन. बिग बी के पिता ने जहां साहित्य की दुनिया में एक अमिट छाप छोड़ी तो वहीं बेटे ने सिनेमा की दुनिया में खुद को अमर किया.

400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के

कभी कोलकाता में नौकरी करते थे बिग बी

अमिताभ बच्चन ने बॉयज हाई स्कूल एंड कॉलेज (प्रयागराज) और शेरवुड कॉलेज (नैनीताल) से स्कूली पढ़ाई पूरी की थी. इसके बाद दिल्ली में साल 1962 में किरोड़ी मल कॉलेज से बी.एससी में ग्रेजुएशन किया. फिर एक्टर नौकरी की तलाश में कोलकाता आ गए थे. उन्होंने यहां बर्ड एंड कंपनी, शॉ वैलेस और आईसीएआई कंपनी में नौकरी की थी. जब वो कोलकाता आए थे अब उनकी उम्र सिर्फ 21 साल थी.

400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के

400 रुपये कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी

जब अमिताभ बच्चन ICI कंपनी में काम रहे थे तभी उनकी मुलाकात चंद्रा नाम की लड़की से हुई. वो लड़की बिग बी की जूनियर हुआ करती थी. बताया जाता है कि बिग बी की सैलरी तब 1500 रुपये और चंद्रा की 400 रुपये थी.

400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के

अमिताभ बच्चन और चंद्रा साथ काम करते हुए एक दूसरे के करीब आ गए थे. कहा जाता है कि ये उनका पहला प्यार था. हालांकि ये मुकम्मल नहीं हो पाया. बिग बी चंद्रा से शादी भी करना चाहते थे. उन्होंने जब चंद्रा के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था तो चंद्रा ने साफ मना कर दिया और इस रिश्ते का भी फिर अंत हो गया. इसके बाद बिग ने वहां से नौकरी छोड़ दी और मुंबई का रुख किया.

हाइट और आवाज का उड़ता था मजाक

मुंबई आने के बाद अमिताभ बच्चन फ़िल्मी दुनिया में काम करने लगे. साल 1969 की फिल्म ‘सात हिन्दुस्तानी’ से 27 साल की उम्र में बड़े पर्दे पर बतौर अभिनेता डेब्यू किया. हालांकि फिल्म पिट गई. शुरुआती सालों में अमिताभ बच्चन की हाइट और आवाज का एक्टर्स और फिल्ममेकर्स मजाक उड़ाया करते थे.

400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के

अमिताभ बच्चन को कभी अपनी आवाज के कारण ‘ऑल इंडिया रेडियो’ में जॉब के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था. जबकि हाइट ज्यादा होने के कारण उनके साथ एक्ट्रेसेस काम नहीं करती थीं. उनके हाथ से इस वजह से कई फिल्में भी निकलीं. हालांकि बाद में उनकी आवाज ही उनकी पहचान का एक अहम हिस्सा बन गई. उनकी आवाज को खूब पसंद किया गया और आज भी फैंस उनके अभिनय के साथ-साथ उनकी दमदार आवाज और डायलॉग डिलीवरी के कायल हैं.

फिर ऐसे बने ‘सदी के महानायक’

अमिताभ बच्चन को पहली बड़ी पहचान राजेश खन्ना के साथ आई फिल्म ‘आनंद’ (1971) से मिली थी. हालांकि इसमें बिग बी सपोर्टिंग रोल में थे. उनके करियर में सबसे पहली मील का पत्थर साबित हुई थी ‘जंजीर’ (1973). इसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. इसके बाद बिग बी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

फिर ‘दीवार’ और साल 1975 में आई ‘शोले’ ने उनके स्टारडम में चार चांद लगा दिए. इसके बाद बिग बी ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘कुली’, ‘डॉन’, ‘त्रिशूल’, ‘लावारिस’, ‘बागवान’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘अभिमान’, ‘पीकू’, ‘पा’ जैसी फिल्मों से फैंस का दिल जीतते ही चले गए.

400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के

साल 2019 में अभिनेता गोविंद नामदेव की एक किताब की लॉन्चिंग के वक्त अमिताभ ने बताया था कि कुछ सालों पहले एक रेडियो चैनल द्वारा कराए गए सर्वे में उन्हें ‘सदी का महानायक’ (Megastar of the Century) का टाइटल मिला था. उन्हें अन्य स्टार्स की तुलना में सबसे ज्यादा वोट हासिल हुए थे.



Source link

Related Posts

‘सवाल पूछना जुर्म नहीं…’, CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की वोट घोटाले के मामले में इस्तीफे की मांग की जा रही है. दिल्ली…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

पोस्ट कोविड एरा में अजय देवगन ने क्रॉस किया 2300 करोड़ का आंकड़ा, अक्षय का ये रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

2026 में अजय देवगन बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए हुए हैं. पहले ‘धमाल 4’ और अब ‘दृश्यम 3’…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

‘देवी शक्ति’ इवेंट में छाया अंबानी परिवार, बनारसी साड़ी में नीता अंबानी ने लूटी महफिल, दोनों बहुओं का भी दिखा जलवा

‘देवी शक्ति’ इवेंट में पूरा अंबानी परिवार एक साथ ट्रेडिशनल लुक में नजर आया. उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

इमरान | इमरान

मुंबई में भी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन का असर देखने को मिल रहा है. दिल्ली के…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top