एक्टर संजय दत्त पर 1993 में अवैध हथियार रखने के आरोप लगे थे. उन्हें जेल भी जाना पड़ा था. आर्म्स एक्ट के तहत संजय दत्त को 5 साल की सजा हुई थी. अब संजय दत्त ने उस दौर को याद किया है. शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ में संजय दत्त ने उस वक्त के बारे में बात की.
उन्होंने कहा, ‘मेरी गलतियां थीं. अगर आपका दिल कुछ कहे तो आपको उसकी सुननी चाहिए. अगर आपका दिमाग कुछ कहे थे तो तुरंत स्वीकार मत करो. जब वो इंसिडेंट हुआ तो मैंने देखा कि मेरे दिल ने कहा था कि मत कर. लेकिन दिमाग ने कहा कि एक हफ्ते के लिए रख ले. इसमें दिक्कत क्या है?’
आगे उन्होंने कहा, ‘मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि इसका परिणाम क्या होगा. मैं सभी को बोलता हूं कि आप जिस भी देश में रहते हैं वहां का कानून आपको पता होना चाहिए.’
सुनील दत्त हो गए थ इमोशनल
संजय दत्त ने बताया, ‘जब पुलिस आई थी, मुझे हथकड़ी लगी थी तब मेरे पापा सदमे में चले गए थे. उनकी आंखों में आंसू थे. वो बोल रहे थे कि आप मेरे बेटे के साथ क्या कर रहे हो? मैंने उन्हें गले लगाया और कहा कि आप इन हथकड़ी से परेशान मत होइए. ये सिर्फ प्रॉसेस है, आप परेशान मत हो. वहीं रियलिटी में ये मुझे अंदर से तोड़ रहा था. लेकिन मुझे मेरे पापा के लिए स्ट्रॉन्ग बनना था.’
जेल के दिनों को याद कर संजय ने कहा, ‘मुझे कुछ नहीं हुआ क्योंकि मैं टूट नहीं. कुछ ऑफिसर चाहते थे कि मैं स्ट्रगल करूं, वो मेरा मजाक उड़ाते थे. एक ने आकर कहा कि तुम्हें यहां सिगरेट नहीं मिलेगी. अब तुम क्या करोगे? तो मैं कहता था कि सर क्या मुझे कम से कम बीड़ी मिल सकती है. इन सब चीजों ने मुझे परेशान नहीं किया. तो वो लोग परेशान हो गए कि कैसे इसे ये सब चीज इफेक्ट नहीं कर रही. ‘















