• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • जब संजय दत्त को लगी थी हथकड़ी, रोने लगे थे पिता सुनील दत्त, एक्टर ने याद किया बुरा दौर
Image

जब संजय दत्त को लगी थी हथकड़ी, रोने लगे थे पिता सुनील दत्त, एक्टर ने याद किया बुरा दौर


एक्टर संजय दत्त पर 1993 में अवैध हथियार रखने के आरोप लगे थे. उन्हें जेल भी जाना पड़ा था. आर्म्स एक्ट के तहत संजय दत्त को 5 साल की सजा हुई थी. अब संजय दत्त ने उस दौर को याद किया है. शेखर सुमन के शो ‘शेखर टुनाइट’ में संजय दत्त ने उस  वक्त के बारे में बात की.  

उन्होंने कहा, ‘मेरी गलतियां थीं. अगर आपका दिल कुछ कहे तो आपको उसकी सुननी चाहिए. अगर आपका दिमाग कुछ कहे थे तो तुरंत स्वीकार मत करो. जब वो इंसिडेंट हुआ तो मैंने देखा कि मेरे दिल ने कहा था कि मत कर. लेकिन दिमाग ने कहा कि एक हफ्ते के लिए रख ले. इसमें दिक्कत क्या है?’

आगे उन्होंने कहा, ‘मुझे बिल्कुल नहीं पता था कि इसका परिणाम क्या होगा. मैं सभी को बोलता हूं कि आप जिस भी देश में रहते हैं वहां का कानून आपको पता होना चाहिए.’ 

सुनील दत्त हो गए थ इमोशनल

संजय दत्त ने बताया, ‘जब पुलिस आई थी, मुझे हथकड़ी लगी थी तब मेरे पापा सदमे में चले गए थे. उनकी आंखों में आंसू थे. वो बोल रहे थे कि आप मेरे बेटे के साथ क्या कर रहे हो? मैंने उन्हें गले लगाया और कहा कि आप इन हथकड़ी से परेशान मत होइए. ये सिर्फ प्रॉसेस है, आप परेशान मत हो. वहीं रियलिटी में ये मुझे अंदर से तोड़ रहा था. लेकिन मुझे मेरे पापा के लिए स्ट्रॉन्ग बनना था.’

जेल के दिनों को याद कर संजय ने कहा, ‘मुझे कुछ नहीं हुआ क्योंकि मैं टूट नहीं. कुछ ऑफिसर चाहते थे कि मैं स्ट्रगल करूं, वो मेरा मजाक उड़ाते थे. एक ने आकर कहा कि तुम्हें यहां सिगरेट नहीं मिलेगी. अब तुम क्या करोगे? तो मैं कहता था कि सर क्या मुझे कम से कम बीड़ी मिल सकती है. इन सब चीजों ने मुझे परेशान नहीं किया. तो वो लोग परेशान हो गए कि कैसे इसे ये सब चीज इफेक्ट नहीं कर रही. ‘



Source link

Related Posts

Navratri 2026: ‘ढोली तारो’ से लेकर ‘नगाड़ा संग ढोल’ तक, गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं बॉलीवुड के ये गाने

नवरात्रि 2026 का आगाज हो चुका है. इस त्योहार की शुरुआत के साथ ही गरबा और डांडिया की…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

अब कहां हैं ऐश्वर्या राय के हीरो चंद्रचूड़ सिंह? एक हादसे ने बर्बाद कर दिया करियर!

चंद्रचूड़ सिंह की गिनती कभी बॉलीवुड के शानदार एक्टर्स में होती थी. कभी उन्हें अपनी एक्टिंग के साथ-साथ…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

‘मैं कितना खुशकिस्मत हूं’, रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने 10 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस मौके पर एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

जन्म के बाद तांगे में घर लाए गए थे अमिताभ बच्चन, अब हैं भारत के दूसरे सबसे रईस एक्टर

‘सदी के महानायक’ अमिताभ बच्चन ने न सिर्फ खूब शोहरत बल्कि बेशुमार दौलत भी कमाई है. अमिताभ बच्चन…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top