• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘पहले अपना टिकट पक्का कराएं’, अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
Image

‘पहले अपना टिकट पक्का कराएं’, अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार


समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जयप्रकाश नारायण की जयंती पर लखनऊ स्थित जेपीएनआईसी पहुंचकर बीजेपी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा. मुख्यमंत्री के चैलेंज और अयोध्या से जुड़े सवालों पर अखिलेश ने कहा कि अहंकारी लोग उनके पीडीए की ताकत के आगे टिक नहीं पाएंगे. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री टिकट नहीं बांटते, उन्हें खुद टिकट मांगने के लिए लाइन में लगना पड़ता है. अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले अपना टिकट पक्का कराकर आएं.

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पवन की हवा में अहंकारी लोग उड़ जाएंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों ने मेहनत की, पसीना बहाया, लेकिन मुख्यमंत्री काला चश्मा लगाकर मुख्यमंत्री बन गए. अखिलेश ने दावा किया कि बीजेपी 2027 के विधानसभा चुनाव में हारने जा रही है और सरकार को पीडीए से डर लग रहा है.

अखिलेश यादव अयोध्या नहीं तो जहूराबाद आ जाएं, OP राजभर ने दी चुनौती

‘मुख्यमंत्री पहले अपना टिकट पक्का कराएं’

अयोध्या को लेकर सवाल और मुख्यमंत्री के चैलेंज पर अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री टिकट नहीं बांटते हैं. उन्हें भी टिकट मांगने के लिए लाइन में लगना पड़ता है.

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को अपने टिकट का ही पता नहीं है, उन्हें दूसरों को चुनौती देने के बजाय पहले अपना टिकट पक्का कराकर आना चाहिए.

चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

सपा प्रमुख ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए. अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग बेईमान है, झूठ बोलता है और बीजेपी के लिए काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार जाने वाली है, इसलिए घबराई हुई है. अखिलेश ने प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए छात्र-नौजवानों को तुरंत रिहा करने की मांग भी की.

जेपीएनआईसी को लेकर सरकार पर हमला

अखिलेश यादव ने जेपीएनआईसी को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस जगह को पैसों के भार से डुबा दिया गया और पैसे की खनक के आगे सेंटर को बेच दिया गया. उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का रास्ता दिखाया था और समाजवादी पार्टी उसी रास्ते पर चलकर परिवर्तन लाएगी.

यूपी में पेंशनधारकों को योगी सरकार का तोहफा, मासिक पेंशन में बढ़ेगी

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि उसके लोग हिटलर से सीखकर आए हैं. उन्होंने प्रदर्शन के दौरान एक बेटी के साथ हुए व्यवहार का जिक्र करते हुए कहा कि अगर तस्वीरें सही हैं, तो बीजेपी के लोगों का ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि आज की सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान नहीं करती और सब कुछ बेचने में लगी है.



Source link

Related Posts

UP बना देश का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम, योगी सरकार के प्रयासों मिली नई गति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को नौकरी तलाशने वाले के बजाय रोजगार सृजित…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

गांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर UP, योगी सरकार के प्रयासों से रफ्तार तेज

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और लोगों को सुरक्षित पानी उपलब्ध कराने की दिशा…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

बागपत में दिवाली से पहले एक्शन में खाद्य विभाग, 310 किलो मिठाई कराई नष्ट

बागपत में दीपावली के त्योहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

लुधियानाः AAP नेता के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, एक युवक मौत

पंजाब के लुधियाना में पटाखों के गोदाम में लगी भीषण आग ने एक परिवार की खुशियां मातम में…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top