• Home
  • ताजा खबरें
  • DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार
Image

DM-SP सुन रहे लोगों की समस्या तभी आई मस्जिद से आवाज, फिर मुअज्जिन गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नजीबाबाद कोतवाली में डीएम उमेश प्रताप सिंह और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे. इस बीच नजीबुद्दौला स्थित मस्जिद से तेज लाउडस्पीकर की आवाज आने लगी. जिस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को भेजकर लाउडस्पीकर उतरवा दिया. पुलिस ने मस्जिद के मुअज्जिन फैजान को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. दरोगा सौरभ सिंह के मुताबिक ये कार्रवाई सुप्रीमकोर्ट के नियमों की अवहेलना में की गई है. इसके साथ ही एसपी ने लापरवाही में एक सिपाही को निलंबित कर दिया है.

यह भी पढ़ें: चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर

जनसुनवाई कर रहे थे दोनों अधिकारी 

जानकारी के मुताबिक,शनिवार को नजीमाबाद कोतवाली में जनसुनवाई में डीएम उमेश प्रताप सिंह और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई पहुंचे थे. दोनों अधिकारी लोगों की समस्याएं सुन रहे थे. इस बीच मस्जिद के लाउडस्पीकर से तेज आवाज आई तो दोनों अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की. जिसके बाद पुलिस को भेजकर लाउडस्पीकर उतरवाया गया.

सुप्रीम कोर्ट के नियमों की अवहेलना 

दरोगा सौरभ सिंह की तहरीर के मुताबिक,सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना के आरोप में मस्जिद के मुअज्जिन फैजान को गिरफ्तार किया गया है. मस्जिद के लाउडस्पीकर से तय मानकों से अधिक आवाज हो रही थी. जिस कारण आम जन को समस्या हो रही थी. मस्जिद से लाउडस्पीकर भी उतरवा दिया गया है. बाकी कार्रवाई की जा रही है.

उधर एसपी ने सिपाही ललित कुमार को भी लापरवाही में निलंबित कर दिया है. इस कार्रवाई को लेकर पूरे इलाके में चर्चा है.  इस तरह की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है. मौके पर मौजूद लोगों की माने तो दोनों अधिकारी लाउडस्पीकर की आवाज से भड़क गए थे. जिसके बाद तुरंत पुलिस को भेजकर कार्रवाई की गई. इसके साथ ही अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस कर्मियों को इस संबंध में निर्देश भी दिए और मस्जिदों में मानकों के अनुरूप ही लाउडस्पीकर लगवाने के निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का सराहनीय कार्य , यूपी में 1549 परियोजनाओं से कम हुआ बाढ़ का खतरा



Source link

Related Posts

UP बना देश का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम, योगी सरकार के प्रयासों मिली नई गति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को नौकरी तलाशने वाले के बजाय रोजगार सृजित…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

गांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर UP, योगी सरकार के प्रयासों से रफ्तार तेज

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और लोगों को सुरक्षित पानी उपलब्ध कराने की दिशा…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

बागपत में दिवाली से पहले एक्शन में खाद्य विभाग, 310 किलो मिठाई कराई नष्ट

बागपत में दीपावली के त्योहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

लुधियानाः AAP नेता के पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, एक युवक मौत

पंजाब के लुधियाना में पटाखों के गोदाम में लगी भीषण आग ने एक परिवार की खुशियां मातम में…

ByByPUJA KUMARI Oct 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top