• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?’ तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
Image

‘आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?’ तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा


नाना पाटेकर का 8 अक्तूबर को 75 साल की उम्र में निधन हो गया और उनकी मौत ने हर किसी को परेशान कर दिया था. बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर थी. सोशल मीडिया से लेकर उनके चेहने वालों ने अंतिम दर्शन करके श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. जहां लोग उनकी मौत पर मातम मना रहे थे वहीं, अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना को इविल डैड कह दिया.

तनुश्री का नाना पाटेकर को लेकर जो गुस्सा और रिएक्शन देखने के लिए मिला, उसने सोशल मीडिया पर एक नई बहस को जन्म दे दिया. किसी ने तनुश्री को सपोर्ट किया तो किसी ने नाना की मौत पर उनके इस रिएक्शन पर खरी-खोटी सुनी दी. ऐसे में अब एक्ट्रेस को सोना मोहपात्रा का समर्थन मिला है और उन्होंने उनके सपोर्ट में अपनी प्रतिक्रिया दी है.

सोना मोहपात्रा ने तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में शेयर किया वीडियो

सोना मोहपात्रा ने तनुश्री दत्ता की ट्रोलिंग के बीच अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस के समर्थन में अपनी बात रखी है. इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘मौत गरिमा की हकदार है. इसके साथ सम्मान से पेश आना चाहिए और जिंदा लोगों के साथ भी. किसी एक्टर के गुजरने पर दुख जताना एक बात है लेकिन जिस महिला ने अपने ट्रॉमा के बारे में बात की, उससे चुप रहने के लिए कहना बिल्कुल अलग बात है.’

वो आगे लिखती हैं, ‘मौत कब से कड़वे सच को मिटाने लगी है? क्या बुढ़ापा कोई गुण है? क्या मौत का मतलब संत बन जाना है?’ उनकी ये पोस्ट वायरल हो रही है.

वीडियो में क्या बोलीं सोना मोहपत्रा?

इसके साथ ही तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में सोना मोहपात्रा ने कहा, ‘मैंने चुप रहने में कोई पीएचडी नहीं किया. नाना पाटेकर का बीते दिन निधन हो गया. सेलिब्रिटी एक्टर थे लोगों ने दुख जताया. बिल्कुल समझ आता है और मुझे इससे कोई शिकायत नहीं है. मुझे जिस बात ने डिस्टर्ब किया, जिस तरह से लोग तनुश्री दत्ता पर अटैक कर रहे हैं.’

वो आगे कहती हैं, ‘सीरियसली, आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं? इस लेडी ने सेट पर जेंटलमैन द्वारा अपने साथ हुए हैरेसमेंट के खिलाफ आवाज उठाई थी. मुश्किल लड़ाई लड़ी. पब्लिक ह्युमिलिएमशन सहा और प्रोफेशनल लाइफ में इतनी परेशानी झेली और अब उनसे उम्मीद की जा रही है कि वो अपने उन अनुभवों को भुला दें?

यह भी पढ़ें: ‘उन्होंने कॉल किया, मैं उठा नहीं पाई’, नाना पाटेकर की मौत के बाद हेमा मालिनी को अफसोस

तनुश्री दत्ता ने बताया था ‘इविल डेड’

बहरहाल, अगर बात की जाए तनुश्री दत्ता के रिएक्शन की तो उन्होंने लखनऊ के एक इवेंट में IANS से बातचीत में नाना पाटेकर को इविल डेड बताया था साथ ही कहा था कि वो उनकी वजह से काफी परेशान रहीं. उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. तनुश्री उन पर लगाए आरोपों पर आज भी अडिग रहीं. अपने खराब एक्सपीरियंस की वजह से एक्ट्रेस ने उन्हें इविल डेड ही माना. उन्होंने कहा कि उनके प्राण ईश्वर ने ही हरे हैं. हालांकि, उनके इस बयान की काफी आलोचना हुई. ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यू) ने भी उनकी आलोचना की. 



Source link

Related Posts

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)

बॉलीवुड से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने फिल्मी सितारों से लेकर नाना पाटेकर के चाहने वालों तक…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

अदिति राव हैदरी का ग्लैमर अंदाज देख फैंस फिदा, पति संग वेकेशन की फोटोज वायरल

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ सूर्यनारायण की ये फोटो उनके खूबसूरत बॉन्ड को दिखाती है. अदिति ने अपनी…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

‘दृश्यम 3’ दुनियाभर में 400 करोड़ के पार, बनी 2026 की बॉलीवुड की 5वीं मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ इस साल 2026 की बेस्ट क्राइम ड्रामा फिल्म बन चुकी है. वहीं,…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

रेखा को फेल होने पर मां से पड़ती थी मार, आज तक हैं निशान

अभिनेत्री रेखा भारतीय फिल्म सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी कला से दर्शकों के दिलों…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top