Image

भारतीय पायलट माछर को सर्वोच्च वीरता सम्मान देगा इजरायल, नेतन्याहू का बड़ा फैसला


फ्लाईदुबई विमान के कॉकपिट में अपने ही सह-पायलट के जानलेवा हमले का सामना करने और 174 यात्रियों व चालक दल के सदस्यों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर को इजरायल का सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान दिया जाएगा. इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने इसकी घोषणा की है. 

उन्होंने कहा कि कैप्टन माछर के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उन्हें इजरायल के राष्ट्रपति का नागरिक वीरता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.

गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय पायलट

घटना के दौरान कैप्टन स्मित माछर के सह-पायलट हम्माम अल-हमामी ने कॉकपिट के भीतर उन पर क्रैश एक्स (विमान में इस्तेमाल होने वाला आपातकालीन कुल्हाड़ीनुमा औजार) से हमला कर दिया था. हम्माम ओमान का नागरिक है. इस हमले में भारतीय पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके शरीर से काफी खून बहने लगा.

इसके बावजूद कैप्टन माछर ने हिम्मत नहीं हारी और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. इससे विमान में सवार इजरायली यात्रियों को अंदर पहुंचने और हमलावर को काबू करने का मौका मिला. इस कार्रवाई से विमान में सवार लोगों की जान बचाने में मदद मिली.

कैप्टन माछर का फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. इजरायल के राष्ट्रपति ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि उनकी बहादुरी और पेशेवर दक्षता ने एक बड़ी त्रासदी को टालने में अहम भूमिका निभाई.

स्वस्थ होने के बाद दिया जाएगा सम्मान

इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने कहा, आज हम जिन इजरायली नायकों को सम्मानित कर रहे हैं, उनके साथ ही हम भारत के कैप्टन स्मित माछर के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं. उनकी असाधारण बहादुरी और पेशेवर सूझबूझ ने एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की. जब वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे, तब इजरायल की जनता की ओर से उन्हें देश का राष्ट्रपति नागरिक वीरता पुरस्कार प्रदान करना मेरे लिए गर्व की बात होगी.

यह सम्मान नागरिकों को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए दिया जाता है. कैप्टन माछर ने गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद जिस तरह परिस्थितियों का सामना किया, उसे इस सम्मान के योग्य माना गया है.

विमान को इमारत से टकराने की थी योजना

इजरायली खुफिया एजेंसियों के हवाले से आई खबरों के अनुसार, हम्माम अल-हमामी की मूल योजना विमान पर नियंत्रण करके उसे तेल अवीव ले जाने और वहां किसी इमारत से टकराने की थी. हालांकि, कैप्टन माछर की बहादुरी के कारण वह अपनी योजना में सफल नहीं हो सका.

रिपोर्टों के मुताबिक, इसके बाद ओमानी सह-पायलट ने विमान को रेगिस्तान में गिराने की कोशिश की. इस दौरान विमान में मौजूद ड्यूटी पर नहीं रहे अन्य पायलटों ने नियंत्रण संभाला और विमान को सुरक्षित सऊदी अरब में उतार लिया. इसके बाद घायल कैप्टन माछर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

पांच इजरायली नागरिकों को भी मिला वीरता पुरस्कार

विमान में हमलावर को काबू करने और संभावित हादसे को रोकने में मदद करने वाले पांच इजरायली नागरिकों को भी राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने वीरता पुरस्कार प्रदान किया है.

पिछले सप्ताह इन लोगों की बहादुरी की सराहना करते हुए हर्जोग ने कहा था, आपने दूसरों की जान बचाने के लिए खुद को खतरे में डाला और एक भयानक त्रासदी को रोक दिया. आज पूरी दुनिया ने इजरायली समाज का सुंदर और साहसी चेहरा देखा है.

पूर्व में कैप्टन स्मित माछर के साहस और सूझबूझ की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कर चुके हैं.

यह भी पढ़िएः अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स को बड़ा झटका, TCS, इंफोसिस और विप्रो PERM से सस्पेंड

 



Source link

Related Posts

Explained: वर्क परमिट होने के बाद भी कश्मीरी फिल्म निर्माता अराफात शेख को अमेरिका में क्यों कर लिया गया गिरफ्तार

पुरस्कार विजेता कश्मीरी फिल्म निर्माता अराफात शेख को अमेरिका के इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) अधिकारियों ने वॉशिंगटन…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

भारत का अमेरिका को ‘बंधुआ मजदूर’ वाले बयान पर करारा जवाब, कहा- ‘US को ज्यादा…’

भारत ने अमेरिका को बंधुआ मजदूर वाले बयान पर करारा जवाब दिया है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

पाकिस्तान को टुकड़ों में तोड़ने पर क्यों आमादा आसिम मुनीर? कंट्रोल में लेंगे सत्ता!

पाकिस्तान अपने नक्शे में एक बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रहा है. सालों से केवल 4 प्रांतों…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

बाली में 35 भारतीयों को क्यों हुई जेल; सजा के बाद इंडोनेशिया से भेजे जाएंगे

इंडोनेशिया की एक अदालत ने ऑनलाइन जुए के कारोबार में शामिल होने के मामले में बुधवार को कई…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top