• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘आपके बिना कैसे चलेगी फिल्म इंडस्ट्री?’, नाना पाटेकर के निधन पर इमोशनल हुईं राखी सावंत
Image

‘आपके बिना कैसे चलेगी फिल्म इंडस्ट्री?’, नाना पाटेकर के निधन पर इमोशनल हुईं राखी सावंत


दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके जाने से फैंस और सेलेब्स भी काफी भावुक नजर आ रहे हैं. वहीं, राखी सावंत नाना पाटेकर को याद करते हुए काफी इमोशनल हो गईं. 

उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें को रोती हुई नजर आई और कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा. 

नाना पाटेकर के निधन पर इमोशनल हुईं राखी सावंत
राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैप्स से बात करते हुए कह रही हैं, ‘मेरा नाना चला गया. वो मेरे बहुत अच्छे मित्र थे. मेरी मां के गुजरने के बाद उनका फोन आया था. कहा था डरो मत राखी में हूं. मैंने उनके साथ ‘हॉर्न ओके प्लीज’ फिल्म में काम किया. 104 बुखार था मुझे, जब वो (तनुश्री दत्ता) सेट छोड़कर भाग गई थी.’

राखी ने कहा, ‘नाना पाटेकर जी का फोन आया था. उन्होंने बोला था राखी इज्जत बचा ले. मैंने बोला क्या हुआ नाना जी. फिर उन्होंने स्टोरी बताई. मैंने कहा नाना जी 104 बुखार है. तो वो बोले अरे तो शेरनी है. मैंने बुखार में जाकर वो गाना किया. इतना नेक इंसान. नींद से उठी मुझे यकीन नहीं हो रहा की मेरा नाना नहीं रहा इस दुनिया में.’

उन्होंने कहा, ‘शेर था, छावा था, बिंदास महाराष्ट्र की शान. हिंदू-मुस्लिम में कभी फर्क नहीं किया उस आदमी ने. अभी छोटे बच्चे को अजान दी.’ 

‘कैसे जिएंगे हम, नाना जी’
राखी ने आगे कहा, ‘एक तो मेरी मां चली गईं, मेरे पापा चले गए, श्रीदेवी चली गईं… आप भी चले गए? आप हमें क्यों छोड़कर जा रहे हो? कैसे जिएंगे हम, नाना जी, आपके बगैर? हमारी फिल्म इंडस्ट्री कैसे चलेगी आपके बिना? बोलिए ना. मैं नाना पाटेकर को लेकर बहुत दुखी हूं. मैं बहुत दुखी हूं.’

बता दें, 8 अक्टूबर की सुबह 5.20 पर नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. डॉक्टर ने बताया कि नाना पाटेकर को करीब 4:30 बजे अस्पताल लाया गया था और उन्हें 5:30 बजे मृत घोषित किया गया. 





Source link

Related Posts

नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन की खबर ने 8 अक्तूबर की सुबह लोगों की नींद ही उड़ा.…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

दिलीप कुमार ने कहा था, नाना पाटेकर के साथ हमेशा जुड़ा रहेगा ‘क्रांतिवीर’ का नाम

नाना पाटेकर के निधन के बाद देशभर में मातम छाया हुआ है. उनके चाहने वाले सदमे से उबर…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

CM देवेंद्र फडणवीस ने नाना पाटेकर के किए अंतिम दर्शन, कॉफिन भी उठाया

बॉलीवुड के अभिनेता नाना पाटेकर के निधन केवल बॉलीवुड में ही बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी शोक की…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, ‘अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं…’

नाना पाटेकर के निधन की खबर ने जहां देश के लोगों को हैरान कर दिया है. राजनीतिक गलियारों…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top