• Home
  • ताजा खबरें
  • भारत-नेपाल सीमा का AI वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपी फैयाज गिरफ्तार
Image

भारत-नेपाल सीमा का AI वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपी फैयाज गिरफ्तार


उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने लाइक्स और फॉलोअर्स की चाहत में एआई के ज़रिए एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिससे देश की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है. आरोपी युवक ने AI के माध्यम से भारत-नेपाल सीमा पर बने एसएसबी कैम्प को ब्लास्ट करने का वीडियो शेयर किया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

खबर के मुताबिक महाराज गंज जिले में एक युवक ने सोशल मीडिया पर फ़ेमस होने के लिए एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. आरोपी युवक ने परसामलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी स्थित 22वीं वाहिनी एसएसबी के कैम्प को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ब्लास्ट करते हुए दिखाया . ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हड़कंप मच गया. 

‘वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं..’, अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के फूले हाथ पैर

सोशल मीडिया पर इस भड़काऊ और आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने फौरन डिजिटल सर्विलांस का सहारा लिया और कार्रवाई करते हुए अभियुक्त फैयाज अहमद को दबोच लिया. ​पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के अकाउंट से उस आपत्तिजनक वीडियो को तुरंत डिलीट करवाया और आरोपी फैयाज को गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ चालान कर उसे अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है. ​पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के चक्कर में शांति भंग करने या सुरक्षा बलों पर अभद्र या भ्रामक सामग्री बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो इस तरह के भ्रामक और भड़काऊ वीडियो बनाने की कोशिश न करें. इससे शहर की शांति व्यवस्था भंग हो सकती हैं, 

पुलिस आरोपी युवक फैयाज को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं. बता दें कि आजकल सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज के चक्कर में युवाओं में कुछ अलग तरह के वीडियो बनाने की होड़ हैं. कई बार ये वीडियो देश की शांति व्यवस्था के लिए खतरनाक हो सकता हैं. ऐसे करने से बचना चाहिए. 

इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुए अखिलेश यादव, बोले- ‘अभी तो…’

Input By : अमितेश कुमार गुप्त



Source link

Related Posts

‘अगर प्रेमानंद महाराज खुद कह दें कि विराट कोहली…’, फलाहारी महाराज के बयान से हलचल

प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की संदिग्ध मौत मामले के बाद से फलाहारी महाराज और अपने बयानों…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

बिहार का धनकुबेर इंजीनियर, EOU की रेड मिली नोटों की गड्डी

बिहार में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने योजना एवं…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला

भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

‘डर-डर कर किया काम, फिर…’ सह-कलाकारों ने नाना पाटेकर को किया याद

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन हो गया. उनके निधन की खबर के बाद…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top