बिहार के मंत्री प्रमोद कुमार ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर दिए बयान का समर्थन करते हुए कांग्रेस नेता पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि वह भगवान से प्रार्थना करते हैं कि राहुल गांधी कांग्रेस के नेता बने रहें और इसी तरह बयान देते रहें, ताकि उनकी पार्टी सत्ता में बनी रहे. शिवराज सिंह ने कहा था कि बार-बार जिनको जनता ने हराया है, उनको तो आत्मचिंतन करना चाहिए, लेकिन हार-हार के, हार-हार के इतने कुंठित हो गए हैं कि अब धमकी देने पर उतर आए हैं. अमार्यादित आचरण कर रहे हैं. जीतें तो जनादेश बताते हैं और हारने पर मशीन और लिस्ट को दोष देते हैं.
प्रमोद कुमार ने राहुल गांधी की तुलना मुगल साम्राज्य के अंतिम बादशाह बहादुर शाह जफर से करते हुए कहा कि इतिहास में लिखा जाएगा कि कांग्रेस के पतन के समय कांग्रेस के नेता कौन थे, तो राहुल गांधी का नाम आएगा.
यह भी पढ़ें- बिहार MLC चुनाव: छुट्टी का ऐलान, इन वोटरों को मिलेगा लाभ
विपक्ष के मार्च पर भी साधा निशाना
विपक्ष के लोक भवन की ओर मार्च को लेकर भी प्रमोद कुमार ने विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ऐसे माहौल में चुनाव चाहता है, जहां अराजकता हो और बूथ पर कब्जा करके चुनाव जीता जा सके. उन्होंने कहा कि अब गोली-बंदूक और बूथ कब्जे के जरिए चुनाव जीतना संभव नहीं है.
पटना, बिहार: मंत्री प्रमोद कुमार ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर कहा, “ठीक बोल रहे हैं, हम तो भगवान से मनाते हैं कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी बने रहें, अलूल-जलूल बोलते रहें और हमारी पार्टी को सत्ता में बनाए रहें। जैसे मुगल के अंतिम बादशाह कौन थे? बहादुर शाह जफर, तो इतिहास में लिखा जाएगा कि कांग्रेस के पतन के समय कांग्रेस के नेता कौन थे, तो राहुल गांधी।”
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 8, 2026
‘मतदाता जाग चुके हैं, निष्पक्ष चुनाव होगा’
मंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष बांग्लादेशियों के नाम और मृत लोगों के नाम पर वोट डलवाकर चुनाव जीतना चाहता है. प्रमोद कुमार ने कहा कि देश और मतदाता जाग चुके हैं. उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग पूरी मुस्तैदी के साथ निष्पक्ष चुनाव कराने में सक्षम है.
नाना पाटेकर के निधन पर जताया दुख
वहीं, अभिनेता नाना पाटेकर के निधन प्रमोद कुमार ने दुख जताया. उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर फिल्म जगत में रहते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे और सादगीपूर्ण जीवन के लिए जाने जाते थे. मंत्री ने इसे फिल्म जगत और समाज के लिए बड़ा क्षति बताया.
यह भी पढ़ें- नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, मांझी बोले- ‘उन्होंने अपने…’














