• Home
  • ताजा खबरें
  • CM सुक्खू का तोहफा, 108.16 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
Image

CM सुक्खू का तोहफा, 108.16 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में 108.16 करोड़ रुपये लागत की तीन विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए. उन्होंने ऐतिहासिक रिज में 66.81 करोड़ रुपये की लागत से किए गए सुधार एवं स्थिरीकरण कार्यों का लोकार्पण किया. इन कार्यों का उद्देश्य रिज मैदान के धंसने से संबंधित समस्या का समाधान करना तथा क्षेत्र को मजबूत करना है.

सीएम सुक्खू ने शिमला में गुरुद्वारा साहिब के समीप पुराने बस अड्डे के पास 6.85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पार्किंग एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भी लोकार्पण किया. इस सुविधा से स्थानीय लोगों, दुकानदारों तथा परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र में पार्किंग की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी.

हिमाचल में दृष्टिबाधितों का आंदोलन 1089वें दिन भी जारी, अब दिल्ली कूच की चेतावनी

सीएम सुक्खू ने रखी आवासीय परिसर की आधारशिला

उन्होंने बालूगंज के समीप पशु पड़ाव में शिमला नगर निगम के कर्मचारियों के लिए 34.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आवासीय परिसर की आधारशिला भी रखी. मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यटन मानचित्र पर शिमला की एक विशिष्ट पहचान है और इसकी सुंदरता को बनाए रखते हुए आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. 

बीजेपी पर सीएम सुक्खू ने साधा निशाना

उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने विभिन्न परियोजनाओं के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान किए बिना केवल शिलान्यास किए थे. जबकि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए आवश्यक बजट का प्रावधान सुनिश्चित किया है. उन्होंने कहा कि शिमला में यातायात की समस्या के समाधान के लिए सर्कुलर रोड को डबल लेन किया जा रहा है, जिससे शहर में ट्रैफिक जाम से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी.

सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार 600 करोड़ रुपये की लागत से सब्जी मंडी में एक आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर रही है. इसके अलावा, छोटा शिमला से सीटीओ तक 150 करोड़ रुपये की लागत से भूमिगत यूटिलिटी डक्ट्स का निर्माण किया जा रहा है. 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिमला के समग्र एवं व्यवस्थित विकास के लिए कदम उठा रही है, ताकि शहर की प्राकृतिक सुंदरता को संरक्षित एवं संवर्धित करने के साथ-साथ स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें.

शिमला ट्विन टनल से घरों में आई दरारें? प्रभावितों ने जताई गंभीर चिंता



Source link

Related Posts

आजम खान के वकील का चौंकाने वाला दावा- हमें नहीं पता उन्हें कौन साथ ले गया

उत्तर प्रदेश स्थित रामपुर जेल से रिहा होने के बाद समाजवादी पार्टी केआजम खान के खिलाफ ED की…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

‘रिजीम चेंज’ के बाद प्रशांत भूषण का विवादित बयान, व्यापारियों को बताया ‘बीजेपी के गुर्गे’

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने अपने ‘रिजीम चेंज’ वाले बयान को लेकर एक बार फिर…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

‘अखिलेश के बयानों में झलक रही हताशा, चुनाव से पहले सपा ने मानी हार’, बीजेपी का दावा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने तीखा हमला…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर… रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है. जौहर यूनिवर्सिटी में…

ByByPUJA KUMARI Oct 31, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top