Image

‘जेलर 2’ में विद्या बालन का दमदार अवतार, ‘कांता’ के लुक ने मचाई हलचल


रविवार को सन पिक्चर्स द्वारा  ‘जेलर 2’ के एक छोटे सी झलक जारी की गई थी जिसमें  अभिनेत्री विद्या बालन के किरदार कांता की झलक भी मिली.हाथों में सिगरेट और नीली साड़ी में नजर आ रहीं विद्या का यह दमदार और प्रभावशाली अंदाज देखते ही देखते चर्चा का विषय बन चुका है.

कांता के अंदाज ने खींचा ध्यान

अनिरुद्ध रविचंदर के बैकग्राउंड स्कोर के साथ जारी की गई इस झलक में कांथा सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए नजर आ रही हैं. उनका अंदाज, साड़ी का पल्लू संभालने का तरीका और हाथ में पकड़ी सिगरेट के साथ कश लेती विद्या बालन का यह अंदाज़ उनके मजबूत और बेबाक व्यक्तित्व को दर्शा रहा है.

 

ये भी पढ़ें:- संडे को ‘हनुमान अंश’ की धाकड़ कमाई, ‘मिर्जापुर’ ने भी किया कमाल, जानें- ‘दायरा’-‘वाइब’ का हाल

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

बता दे कि नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही ‘जेलर 2’ में रजनीकांत, टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आनेवाले हैं. फिल्म में राम्या कृष्णन और योगी बाबू समेत कई पुराने कलाकारों के साथ सूरज वेंजारामूडु और एस.जे. सूर्या के साथ विद्या बालन भी फिल्म का हिस्सा हैं. वहीं, विद्या बालन फिल्म में कांता के किरदार के जरिए एक नए अंदाज में नजर आने वाली हैं, जो उनके फैंस के लिए काफी खास होने वाला है.

सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘जेलर 2’ दुनियाभर में 15 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होने वाली है. फिलहाल विद्या बालन के कांता के रूप में उनके परिचय के साथ ही फिल्म में उनके दमदार नए अवतार ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.

ये भी पढ़ें:- OTT पर तहलका मचा रहे हैं ये 5 ‘कॉन्ट्रैक्ट मैरिज’ शोज, हर कहानी में है नया ट्विस्ट





Source link

Related Posts

संजीव कुमार की याद में भावुक हुए जैकी श्रॉफ, पुरानी तस्वीर के साथ लिखी दिल छू लेने वाली बात

बॉलीवुड  एक्टर  जैकी श्रॉफ अपनी सादगी और पुराने कलाकारों के प्रति सम्मान जताने के अंदाज के लिए जाने…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, 4 दिसंबर को ‘ईठा’ से होगी ‘मातृभूमि’ की टक्कर, कौन मारेगा बाजी?

सलमान खान लंबे समय से फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में फिल्म का…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

‘मुन्ना भाई 3’ को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, स्क्रिप्ट के बाद 2027 में शूटिंग की तैयारी

संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखने वाली है. ‘मुन्ना…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

‘रामायण’ ने पहले दिन तोड़ा ‘दृश्यम 3’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की दूसरी बिगेस्ट ओपनर

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top