Image

रॉबर्ट डी नीरो ने घर बुलाकर कराया अनुपम खेर को लंच, दिया खास गिफ्ट


अनुपम खेर और हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रॉबर्ट डी नीरो की दोस्ती को एक दशक से ज्यादा हो गया है. समय के साथ दोनों की बॉन्डिंग काफी गहरी हो गई है. हाल ही में अनुपम खेर ने रॉबर्ट डी नीरो के साथ कुछ फोटोज पोस्ट की हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट भी शेयर किया है. ये फोटोड रॉबर्ट डी नीरो के घर की हैं.

दरअसल, अनुपम खेर इन दिनों अमेरिका और कनाडा में हैं. इसी दौरान उन्होंने रॉबर्ट डी नीरो से मुलाकात की और उनके साथ कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. उन्होंने रॉबर्ट डी नीरो को अपना बेहद करीबी दोस्त बताते हुए उनके साथ बिताए समय को यादगार बताया. अनुपम ने बताया, ‘डी नीरो से मिलना मेरे लिए हमेशा खास रहता है. दोस्ती होने के बावजूद जब मैं उनसे मिलता हूं तो मेरे अंदर का फैन भी जाग जाता है.’

अपने घर पर बुलाकर कराया लंच

इस मुलाकात को और खास बनाने वाली बात यह थी कि रॉबर्ट डी नीरो ने अनुपम खेर को अपने न्यूयॉर्क स्थित घर पर बुलाया था. दोनों ने साथ में लंच किया और काफी देर तक गपशप भी की. अनुपम ने डी नीरो का अपने घर बुलाने और उनके साथ समय बिताने के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि उनके बीच होने वाली बातचीत और डी नीरो की गर्मजोशी उनके लिए बहुत मायने रखती है.

डी नीरो ने दिया खास तोहफा

मुलाकात के दौरान रॉबर्ट डी नीरो ने अनुपम खेर को एक कैप भी गिफ्ट की. अनुपम ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इस तोहफे का खास तौर पर जिक्र किया. उनके लिए यह सिर्फ एक कैप नहीं बल्कि दोस्त की तरफ से मिला एक ऐसा तोहफा है, जिसे वह हमेशा याद रखेंगे.

अनुपम ने डी नीरो के लिए अपना सम्मान जाहिर करते हुए उन्हें बेहतरीन अभिनेता के साथ-साथ शानदार इंसान भी बताया. उन्होंने डी नीरो, उनकी पत्नी टिफनी और पूरे परिवार के लिए अपना प्यार और आभार व्यक्त किया.

‘सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक’ में साथ किया था काम

अनुपम खेर और रॉबर्ट डी नीरो की दोस्ती की शुरुआत फिल्म ‘सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक’ से हुई थी. साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था. फिल्म के दौरान बनी जान-पहचान धीरे-धीरे दोस्ती में बदल गई. इसके बाद भी दोनों 
एक-दूसरे से संपर्क करते रहे.  

रॉबर्ट डी नीरो ने अनुपम खेर के काम के लिए उनका सपोर्ट भी किया है. पिछले साल वह अनुपम की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ के न्यूयॉर्क प्रीमियर में शामिल हुए थे, तब भी दोनों की मुलाकात हुई थी. यह फिल्म अनुपम खेर के लिए इसलिए भी खास थी, क्योंकि इसके जरिए उन्होंने लंबे समय बाद निर्देशन में वापसी की थी. फिल्म को कान्स फिल्म फेस्टिवल के मार्केट में भी पेश किया गया था. 





Source link

Related Posts

‘रामायण’ ने बनाया कर्नाटक का बड़ा रिकॉर्ड, जानें किस राज्य में किया सबसे ज्यादा कलेक्शन?

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा बिजनेस कर लिया है. फिल्म इंडिया में…

ByByPUJA KUMARI Nov 24, 2026

हनुमान जी के रोल के लिए सनी देओल को क्यों लिया? रामायण के 1600 करोड़ कमाने के बाद प्रोड्यूसर ने खोला राज

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर अब भी शानदार कमाई कर रही है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

‘रामायण’ के तूफान में भी ‘दृश्यम 3’ कर रही अच्छी कमाई, जानें 50वें दिन का कलेक्शन

अजय देवगन और श्रेया सरन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ को बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पूरे हो गए…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

‘ईठा’ वर्सेस ‘मातृभूमि’, ‘ये प्रेम मोल लिया’ वर्सेस ‘गनमास्टर जी9’, ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर कौनसी फिल्म मारेगी बाजी?

अपकमिंग डेज में सलमान खान से लेकर श्रद्धा कपूर, इमरान हाशमी तक की फिल्में रिलीज होने वाली हैं.…

ByByPUJA KUMARI Nov 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top