ऋषभ पंत का 29वां जन्मदिन उनके लिए यादगार रहा, उनकी कप्तानी में रेस्ट ऑफ इंडिया ने ईरानी कप का खिताब जीता. ट्रॉफी उठाने के बाद उन्होंने खिलाड़ियों संग ड्रेसिंग रूम में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इससे पहले जब ग्राउंड्समैन उनसे मिल रहे थे तब उन्होंने कहा कि मुझे आप सभी का आशीर्वाद चाहिए. बीसीसीआई ने उनका वीडियो शेयर किया है.
ऋषभ पंत का जन्म 4 अक्टूबर, 1997 को हरिद्वार (उत्तराखंड) में हुआ, जो क्रिकेट खेलने के लिए दिल्ली में आ गए. उन्होंने दिल्ली से अपने डोमेस्टिक करियर की शुरुआत की, फिर नेशनल टीम में मुख्य खिलाड़ी बन गए.
ईरानी कप के खिताबी मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 237 रन बनाए थे. ऋषभ पंत ने 10 ही रन बनाए. जम्मू एंड कश्मीर ने पहली पारी में 278 रन बनाए और 41 रनों की बढ़त हासिल की, लेकिन दूसरी पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया.
रेस्ट ऑफ इंडिया ने दूसरी पारी में 319 रन बनाए, हालांकि ऋषभ पंत ने इस पारी में भी सिर्फ 8 रन बनाए. रविचंद्रन स्मरण ने 135 रनों की शानदार पारी खेली. दूसरी पारी रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाज मुकेश कुमार ने 6 विकेट और आकाश दीप ने 3 विकेट चटकाए, इस तरह जम्म एंड कश्मीर 111 रनों पर सिमट गई और रेस्ट ऑफ इंडिया ने 167 रनों से मुकाबले को जीत लिया.
ऋषभ पंत ने यूं मनाया जन्मदिन
ट्रॉफी उठाने से पहले ऋषभ पंत ने खिलाड़ियों से बात की, उन्हें बधाई दी. खिलाड़ियों ने पंत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए गोद में उठा लिया. ग्राउंड्समैन पंत के पास आए, उन्हें बधाई दी. इस दौरान पंत ने सर झुकाकर कहा कि मुझे आप सभी का आशीर्वाद चाहिए.
𝗧𝗵𝗲 𝗽𝗲𝗿𝗳𝗲𝗰𝘁 𝗯𝗶𝗿𝘁𝗵𝗱𝗮𝘆 𝗴𝗶𝗳𝘁 𝗳𝗼𝗿 𝘁𝗵𝗲 𝗖𝗮𝗽𝘁𝗮𝗶𝗻 🎁🏆
Fighting till the very end 💪
Backed by a spectacular team effort 🤝Raw emotions on display inside the victorious Rest of India huddle ft. @RishabhPant17 🙌 – By @jigsactin #IraniCup | @mflone_ pic.twitter.com/GqOp5vnwIV
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) October 4, 2026
ऋषभ पंत ने टीम के सभी खिलाड़ियों संग ड्रेसिंग रूम में केक काटा. बीसीसीआई ने इसका वीडियो शेयर किया.
यह भी पढ़ें- 6,6,6,6,6… WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
















