• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘जेल न जाना पड़े’, समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर कपिल शर्मा ने कसा तंज?
Image

‘जेल न जाना पड़े’, समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ पर कपिल शर्मा ने कसा तंज?


शनिवार को दीपक कुमार मिश्रा की एक्शन-एडवेंचर फैंटेसी फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ की कास्ट ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में बतौर गेस्ट पहुंची. नेटफ्लिक्स इंडिया पर स्ट्रीम होने वाले इस शो में फिल्म के लीड एक्टर्स सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने कपिल शर्मा और उनकी टीम की जमकर तारीफ की.

दोनों ने अपने को-स्टार मनीष पॉल की भी तारीफ की और बताया कि वो बिना किसी को बुरा महसूस कराए रोस्ट करने का हुनर बखूबी जानते हैं.

तमन्ना भाटिया ने की मनीष पॉल और तमन्ना भाटिया की तारीफ
शो के दौरान कपिल शर्मा और मनीष पॉल की तारीफ करते हुए तमन्ना भाटिया ने कहा, ‘आप दोनों को देखकर मुझे समझ आया कि होस्टिंग अपनी जगह है, लेकिन आप लोग असली रोस्टर हैं. आज बहुत से लोग रोस्ट करते हैं, लेकिन आप ऐसा रोस्ट करते हैं, जिसे परिवार के साथ भी देखा जा सकता है.’

‘जेल न जाना पड़े’- कपिल
जब तमन्ना ने कपिल से पूछा कि क्या आज के यंग कॉमेडियन्स ने उनसे रोस्ट करना सीखा है, तो कपिल ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘हम इन यंग बच्चों को देखकर ये सीख रहे हैं कि क्या नहीं बोलना चाहिए, ताकि हमें जेल न जाना पड़े.’

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी कपिल की टीम को सलाम
वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी कपिल शर्मा, उनकी टीम और मनीष पॉल की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘कपिल और उनकी टीम को सलाम है, साथ ही मनीष को भी. आप लोग बिना किसी को बुरा महसूस कराए साफ-सुथरे तरीके से कॉमेडी और रोस्ट करते हैं. इसमें कोई गाली नहीं होती. यही इस शो की खास बात है.’ 

‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ को लेकर हुआ था विवाद
बता दें, कपिल शर्मा ने शो में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस बयान को समय रैना और ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’  से जुड़े विवाद पर तंज माना जा रहा है. समय के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ को लेकर पिछले साल काफी विवाद हुआ था और शो यूट्यूब से हटा दिया गया था. रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद समय रैना पर एफआईआर भी दर्ज हुई थी.

विवाद के बाद समय ने करीब एक साल का ब्रेक लिया और ‘स्टिल अलाइव’ से वापसी की. इसी दौरान उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ की वापसी का ऐलान किया. वहीं सीजन 2 के कई एपिसोड्स आ चुके हैं.



Source link

Related Posts

‘आप हीरो हैं…’अजय देवगन ने की कैप्टन स्मित माछर की तारीफ, माधुरी-कृति ने की जल्द ठीक होने की कामना

पायलट कैप्टन स्मित माछर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं और उनकी खूब तारीफ हो रही…

ByByPUJA KUMARI Oct 5, 2026

‘नई नवेली’ का ट्रेलर आया पसंद, तो ये 5 फिल्में वॉचलिस्ट में कर लें एड

स्त्री (2018): ये फिल्म चंदेरी नाम के एक छोटे सं कस्बे की यहां हर साल नवरात्रि आते ही…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

नौंवे शनिवार को ‘हनुमान अंश’ का धुंआधार कलेक्शन, ‘दृश्यम 3’ के बीच भी नहीं थमा तूफान

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया. फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और अभी भी फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top