• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘आप हीरो हैं…’अजय देवगन ने की कैप्टन स्मित माछर की तारीफ, माधुरी-कृति ने की जल्द ठीक होने की कामना
Image

‘आप हीरो हैं…’अजय देवगन ने की कैप्टन स्मित माछर की तारीफ, माधुरी-कृति ने की जल्द ठीक होने की कामना


पायलट कैप्टन स्मित माछर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं और उनकी खूब तारीफ हो रही है. 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुए हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और फ्लाइट को संभालते हुए उसमें सवार 174 यात्रियों की जान बचाई.

उनकी बहादुरी की अब हर तरफ तारीफ हो रही है. वहीं, अजय देवगन ने भी कैप्टन की तारीफ करते हुए उन्हें हीरो बताया और उनके जल्द ठीक होने की कामना की.

अजय देवगन ने की कैप्टन स्मित माछर की तारीफ 
अजय देवगन ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘हीरो तो बहुत होते हैं, लेकिन कुछ लोग हमें बताते हैं कि असली हिम्मत क्या होती है. कैप्टन स्मित मच्छार, आप हर मायने में एक हीरो हैं. आपको ताकत मिले और आप जल्द ठीक हों.’

माधुरी दीक्षित ने भी की तारीफ
माधुरी दीक्षित ने भी कैप्टन स्मित माछर की तारीफ भी. उन्होंने लिखा, ‘साहस के कुछ काम गहरी छाप छोड़ते हैं. कैप्टन स्मित माछर की बहादुरी और यात्रियों के प्रति उनके समर्पण के लिए हम उनका बहुत सम्मान करते हैं. उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं.’

आप हीरो हैं...'अजय देवगन ने की कैप्टन स्मित माछर की तारीफ, माधुरी-कृति ने की जल्द ठीक होने की कामना

कृति सेनन तारीफ में कही ये बात
कृति सेनन ने कैप्टन स्मित की तारीफ में लिखा, ‘हिम्मत का मतलब डर का न होना नहीं है, बल्कि ये तब होती है जब आपको एहसास हो कि डर से ज्यादा जरूरी कुछ और है और आप आगे बढ़ते हैं! आपकी हिम्मत को सलाम, कैप्टन! आपके जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं!’

आप हीरो हैं...'अजय देवगन ने की कैप्टन स्मित माछर की तारीफ, माधुरी-कृति ने की जल्द ठीक होने की कामना

सारा अर्जुन ने भी की जल्द ठीक होने की कामना
सारा अर्जुन ने लिखा, ‘उस व्यक्ति के लिए बहुत सम्मान है जिसने सबसे जरूरी समय में हिम्मत दिखाई. कुछ कहानियां हमें याद दिलाती हैं कि इंसान का जज्बा क्या-क्या कर सकता है. कैप्टन स्मित माछर, हम आपके लिए हिम्मत और जल्द ठीक होने की कामना करते हैं. हम सभी को आप पर बहुत गर्व है.’

आप हीरो हैं...'अजय देवगन ने की कैप्टन स्मित माछर की तारीफ, माधुरी-कृति ने की जल्द ठीक होने की कामना

बता दें, इससे पहले सलमान खान, शाहरूख खान, रवीना टंडन और सोनम कपूर जैसे कई सितारें जमकर तारीफ कर चुके हैं.



Source link

Related Posts

Kartik Aaryan Birthday Special: 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे कार्तिक आर्यन, रिलीज होंगी 4 बड़ी फिल्में

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं. इंडस्ट्री में उनका कोई गॉडफादर नहीं था,…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

‘ओम’ ने दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका, इन 3 फिल्मों को पछाड़ा

धनुष की फिल्म ‘ओम’ चर्चा में बनी हुई है. फिल्म को मिक्स रिव्यूज मिले. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

‘ग्लोबल पीस ऑनर्स’ में रणवीर सिंह ने सचिन तेंदुलकर को किया सम्मानित, शाहरुख खान की स्पीच ने किया भावुक

शनिवार, 21 नवंबर को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर ‘ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026’ का आयोजन किया गया.…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

सिंगर माइली साइरस ने रचाई दूसरी शादी, बॉयफ्रेंड मैक्स मॉरांडो संग लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और सॉन्गराइटर माइली साइरस अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं.…

ByByPUJA KUMARI Nov 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top