• Home
  • ताजा खबरें
  • अमरोहाः MLA महबूब अली के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे की मांग
Image

अमरोहाः MLA महबूब अली के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे की मांग


अमरोहा में रविवार (4 अक्टूबर) को सदर विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी महबूब अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ यात्रा निकाली. पैदल मार्च करते हुए सपाई शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए गांधी मूर्ति चौराहे पर पहुंचे, जहां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया. विधायक महबूब अली ने निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई.

वहीं सपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. मौके पर करीब तीन थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही. पुलिस अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाने और व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे. लेकिन गांधी मूर्ति चौराहे पर पहुंचने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंक दिया.

यूपी: 34 साल की हुई समाजवादी पार्टी, BJP ने गिनाए सपा के 34 ‘पाप’

प्रदर्शनकारियों और पुलिस में हुई नोकझोंक

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक नोकझोंक का माहौल बना रहा. पुतला दहन के दौरान पूर्व एमएलसी परवेज अली और पुलिस अधिकारियों के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली. मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी रही. प्रदर्शनकारी भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए. पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन किया.

केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना

हाजी महबूब अली ने आरोप लगाया कि SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के नाम पर लोगों के वोट काटे जा रहे हैं और इससे एक विशेष राजनीतिक दल को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर भी निशाना साधा. विधायक महबूब अली ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कई धरने और प्रदर्शन किए हैं, लेकिन गांधी जी की प्रतिमा के सामने इस तरह का विरोध उनके लिए अलग अनुभव है.

उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन में अलग-अलग समाज और धर्मों के लोग शामिल हुए और PDA के जरिए विभिन्न वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने की बात कही. सपा के इस प्रदर्शन में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे. प्रदर्शन के दौरान पुलिस की मौजूदगी और नेताओं के साथ हुई नोकझोंक ने माहौल को और गरमा दिया. फिलहाल अमरोहा में सपा का यह प्रदर्शन स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है.

रामपुरः प्रेस कॉन्फेंस में भड़के सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, इस सवाल पर हुए नाराज



Source link

Related Posts

सुल्तानपुरः शहीद का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस ट्रक से भिड़ी, 4 लोगों की मौत

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार (10 अक्टूबर 2027) को भीषण सड़क हादसा हुआ है. बताया गया कि…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

यूपी चुनाव पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘…तो हमारी पार्टी तैयार है’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (2027) को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार (04 अक्टूबर, 2026) को बड़ा…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

मुंबई: ठाकरे बंधुओं के कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज, क्या हैं आरोप?

मुंबई में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

CEC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर संजय राउत बोले- ‘1857 जैसा विद्रोह…’

मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top