Image

शेख हसीना की कब होगी बांग्लादेश वापसी? भारत ने दे दिया जवाब


भारत ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी को लेकर उठ रहे सवालों के बड़ी प्रतिक्रिया दी है. भारत ने कहा कि शेख हसीना की कब वापसी होगी, इसके लिए कोई तय समय नहीं बता सकते हैं. भारत ने इसका कारण भी बताया है. बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने शनिवार (3 अक्टूबर) को इस मामले पर प्रतिक्रिया दी. हालांकि शेख हसीना खुद कह चुकी हैं कि वे बांग्लादेश वापसी को लेकर तैयारी कर रही हैं. 

‘पीटीआई’ की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने कहा, ‘कोई भी आपको शेख हसीना की वापसी का फिक्स टाइम नहीं बता सकता है.’ उन्होंने कहा कि यह पूरी एक कानूनी प्रक्रिया है. शेख हसीना के प्रत्यर्पण के मामले पर जांच चल रही है. ढाका की ओर से हसीना को बांग्लादेश वापस भेजने को लेकर कई बार अनुरोध आ चुका है.

बांग्लादेश वापसी के सवाल पर क्या बोली थीं शेख हसीना

शेख हसीना बांग्लादेश वापसी के मामले पर कई बार प्रतिक्रिया दे चुकी हैं. उन्होंने इस साल सितंबर में एक कार्यक्रम में कहा था, ‘मैं बांग्लादेश वापसी का पक्का इरादा रखती हूं. सभी जानते हैं कि मेरा पासपोर्ट वगैरह सब सील हो गया है. मैं योजना बना रही हूं. सही वक्त आने पर मैं खुलासा करूंगी कि कैसे और कब मैं वहां जाने वाली हूं.’

गिरफ्तारी पर क्या बोली थीं शेख हसीना

उन्होंने कहा था, ‘मुझे गिरफ्तार किया जा सकता है, मुझे जेल भेजा जा सकता है. लेकिन डर जनता के प्रति मेरे कर्तव्य को तय नहीं कर सकता. जब मेरे प्यारे देशवासी कष्ट झेल रहे हों, तो मैं चुप नहीं रह सकती.’ वापसी की सही तारीख को लेकर उन्होंने कहा था कि समय आने पर घोषणा की जाएगी, लेकिन कानूनी पेचीदगियों का हवाला देकर दावा किया कि वो इस साल दिसंबर में वहां जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें : ‘उसने पीछे से वार किया’, स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO



Source link

Related Posts

स्मित माछर की बहादुरी का फैन हुआ अमेरिका, तारीफ करते हुए कहा- ‘गर्व है’

अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर और…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

ईरान पर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में ट्रंप, चेतावनी देते हुए कहा- ‘एक रास्ता चुन लो’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर जल्द किसी बड़े फैसले का संकेत दिया है. शनिवार को…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

‘उसने पीछे से वार किया’, स्मित माछर ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात, पूरा VIDEO

दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित कॉकपिट हमले को नाकाम करने वाले भारतीय पायलट…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

स्मित माछर के हमलावर को छोड़ना चाहता था फ्लाइट का क्रू? बड़ा खुलासा

तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में 30 सितंबर को ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने विमान में…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top