• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘एक ही शॉट में 10 मिनट का मोनोलॉग…’ अवनीत कौर ने लिया टॉम क्रूज का इंटरव्यू, हॉलीवुड सुपरस्टार ने खोला बड़ा राज
Image

‘एक ही शॉट में 10 मिनट का मोनोलॉग…’ अवनीत कौर ने लिया टॉम क्रूज का इंटरव्यू, हॉलीवुड सुपरस्टार ने खोला बड़ा राज


टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज को काफी पसंद करती हैं. वो टॉम की बहुत बड़ी फैन हैं. अवनीत ने अपने इस पसंदीदा स्टार से कई बार मुलाकात की है. कुछ दिनों पहले लंदन में टॉम की फिल्म ‘डिगर’ के प्रीमियर के दौरान भी वो टॉम से मिली थीं और उनसे खास बातचीत की थी. अब उस बातचीत का वीडियो एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें टॉम ने एक बड़ा राज खोला है.

टॉम क्रूज ने अवनीत कौर को लगाया गले

अवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसकी शुरुआत में टॉम एक्ट्रेस को गले लगाते हुए नजर आए. फिर दोनों ने बैठकर टॉम क्रूज की फिल्म डिगर को लेकर बातचीत की. इस फिल्म को लेकर अभिनेता ने कहा, ‘ऐसा किरदार मैंने पहले कभी नहीं देखा. हम सीखते जाते हैं और नई चीजें बनाते रहते हैं. ऐसी फिल्म को बनाने के लिए काबिलियत और टैलेंट की जरूरत होती है.’

टॉम बोले- एक ही टेक में पूरा किया 10 मिनट का मोनोलॉग

टॉम से अवनीत ने सवाल किया था कि इस फिल्म से जुड़ा कोई ऐसा सीन है जो आपके लिए खास रहा हो? इस पर टॉम ने एक दस मिनट वाले मोनोलॉग का जिक्र करते हुए कहा, ‘वो एक ही शॉट में दस मिनट का मोनोलॉग था, उसे एक टेक में मैंने में पूरा किया था.’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह एक डांस है, यह एक रिदम है. मैंने ये सीन बस कुछ ही बार किया, लेकिन पूरा एक ही टेक में हुआ. मैं बस सेट पर गया और इसे कर दिया.’

भारत में क्या है ‘डिगर’ का हाल?

टॉम क्रूज की फिल्म डिगर भारत सहित दुनियाभर में 2 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है. इसका डायरेक्शन ऑस्कर अवॉर्ड विनर डायरेक्टर एलेजांद्रो जी. इनारितु ने किया है. ये एक डार्क कॉमेडी फिल्म है. इसमें टॉम ने डिगर रॉकवेल नाम का किरदार निभाया है. इसका हिस्सा जॉन गुडमैन, सैंड्रा हुलर, माइकल स्टुहलबर्ग, जेसी प्लेमन्स भी हैं. सैकनिल्क के मुताबिक इंडिया में फिल्म ने पहले दिन 65 लाख रुपये (नेट) की कमाई की. जबकि ग्रॉस कलेक्शन 78 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था.





Source link

Related Posts

‘दृश्यम 3’ की 100 करोड़ के क्लब में एंट्री, दूसरे दिन तोड़े 7 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड

Drishyam 3 Box office Collection: अजय देवगन की इस साल 2026 की बेस्ट क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

‘पहचान न बनने तक मजाक समझते हैं’, जाकिर खान ने दिल्ली के शुरुआती दिनों के बारे में बताया

कॉमेडियन और एक्टर जाकिर खान ने हाल ही में इंदौर से दिल्ली आने पर दोनों जगह के लोगों…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

अजय देवगन की टॉप 5 ओपनर फिल्में: 'दृश्यम 3' ने बनाया नया कीर्तिमान

अजय देवगन की टॉप 5 ओपनर फिल्में: ‘दृश्यम 3’ ने बनाया नया कीर्तिमान Source link

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

2026 में पहले ही दिन किसने मचाया गदर? ये हैं इस साल की टॉप 5 बिगेस्ट ओपनर फिल्में

2026 में पहले ही दिन किसने मचाया गदर? ये हैं इस साल की टॉप 5 बिगेस्ट ओपनर फिल्में…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top