Image

प्रभास की ‘फौजी’ की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह


प्रभास की अपकमिंग पीरियड वॉर एक्शन ड्रामा फिल्म ‘फौजी’ का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रह है. ये फिल्म पहले 3 दिसंबर को रिलीज होनी थी लेकिन फिर इसकी रिलीज की तारीख आगे बढ़ा गई. इन सबके बीच हाल ही में फिल्म की कास्ट का हिस्सा रहे एक्टर जितिन गुलाटी ने फौजी के डिले होने की असल वजह का खुलासा किया है.

‘फौजी’ की रिलीज में क्यों हो रही देरी?
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए जितिन गुलाटी ने बताया कि देरी से टीम को कोई हैरानी नहीं हुई. उन्होंने कहा कि टीम अभी भी फ़िल्म की शूटिंग कर रही है और उन्हें पता था कि रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है. उन्होंने बताया कि मेकर्स कोई अधूरा प्रोजेक्ट रिलीज़ नहीं करना चाहते. जितिन ने कहा, “मुझे नहीं पता कि इसे कितना आगे बढ़ाया जाएगा,  मुझे नहीं पता कि वे किस नई तारीख के बारे में सोच रहे हैं. लेकिन यह कोई हैरानी की बात नहीं थी, मेरा मतलब है, ज़ाहिर है, हम अभी भी इसकी शूटिंग कर रहे हैं, तो यह बात समझ में आती थी, और मकसद कोई अधूरा प्रोजेक्ट देना नहीं है. मेरा मतलब है, फ़िल्म जिंदगी भर रहती है. एक बार जब यह रिलीज़ हो जाती है, तो आप इसे बदल नहीं सकते.”

उन्होंने आगे कहा, “हम जो कर रहे हैं, उससे हम पूरी तरह संतुष्ट होना चाहते हैं. और मुझे पता है कि प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और कास्ट इसके नतीजे से बहुत खुश हैं, और मुझे नहीं लगता कि वे जरा भी समझौता करना चाहते हैं. इसलिए अगर इसे ठीक से पूरा करने में कुछ महीने और लगते हैं, तो मुझे लगता है कि यह फ़ायदेमंद होगा.”

प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह

‘फौजी’ किस बारे में है?
फिल्म के बारे में बात करें तो, प्रभास इसमें एक सैनिक का किरदार निभाते दिखेंगे. कई बड़े बजट वाले प्रोजेक्ट्स के बाद यह उनकी पीरियड ड्रामा जॉनर में वापसी होगी. मेकर्स द्वारा जारी पोस्टर में वे खून से लथपथ और हाथ में बंदूक लिए पत्थर पर बैठे नजर आ रहे हैं. पोस्टर की टैगलाइन है, “अकेले लड़ने वाली बटालियन.”

‘फौजी’ की कास्ट
‘फौजी’ में इंटरनेट पर्सनैलिटी इमानवी इस्माइल एक्टिंग में डेब्यू कर रही हैं, सज्जाद डेलाफ्रूज, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जया प्रदा भी फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं. फिल्म बड़े स्केल पर बनाई जा रही है. वहीं, मेकर्स ने अभी तक इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है.

 



Source link

Related Posts

आयुष्मान की फिल्म को मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा ‘ये प्रेम मोल लिया’ का रनटाइम

फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं’ का फर्स्ट लुक आउट, सलमान खान बोले- लड़-झगड़कर काफी साल निकाल दिए

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आने वाले हैं. फिलहाल वो अपनी…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज, शादी के बाद घर जमाई बनेंगे आयुष्मान, शरवरी संग दिखीं खूबसूरत केमिस्ट्री

आयुष्मान खुराना की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

‘रामायण’ की राह के चार बड़े रोड़े, इस मामले में ‘धुरंधर’-‘स्त्री 2’ से पिछड़ी

रणबीर कपूर की ‘रामायण: पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top