• Home
  • शिक्षा समाचार
  • यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
Image

यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये


उत्तर प्रदेश में 4.60 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं के खातों में 148 करोड़ रुपये से ज्यादा की छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की रकम भेजी गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में वितरण प्रक्रिया के पहले चरण की शुरुआत की. इसमें सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक वर्ग के खातों को लाभ मिला. 

इस चरण में सबसे ज्यादा लाभ ओबीसी वर्ग के के छात्रों को मिला. ओबीसी वर्ग के 2,23,615 छात्रों को 60.1 करोड़ रुपये, एससी वर्ग के 1,59,959 छात्रों को 64.54 करोड़ रुपये, सामान्य वर्ग के 38,084 छात्रों को 11.43 करोड़ रुपये और अल्पसंख्यक वर्ग की 38,901 छात्रों को 12.6 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई है. इन सभी वर्गों को मिलाकर लाभ पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 4.60 लाख से ज्यादा है और कुल राशि 148 करोड़ रुपये से ज्यादा है. 

2250 से 14000 रुपये तक मिली छात्रवृत्ति 

छात्रों को मिलने वाली यह राशि उनकी कैटेगरी और एलिजिबिलिटी के आधार पर अलग-अलग है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार छात्रवृत्ति की रकम 2250 रुपये से लेकर 14000 रुपये तक है. वहीं शुल्क प्रतिपूर्ति के तहत विद्यार्थियों की ओर से जमा की गई एलिजिबल फीस की रकम वापस की जाती है. छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी गई है. 

ये भी पढ़ें-CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम

2025-26 में 65.95 लाख से ज्यादा छात्रों को लाभ 

वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 65.95 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं को वित्तीय छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ दिया जा रहा है. इसके तहत 4,793 करोड रुपये से ज्यादा की राशि दी जा रही है. सरकार का कहना है कि पूरी व्यवस्था को ऑटोमेशन से जोड़ने से आवेदन और पेमेंट प्रक्रिया को व्यवस्थित करने में मदद मिली है. इससे एलिजिबल छात्रों तक राशि समय पर पहुंचाने और प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है. 

स्कॉलरशिप खाते में आई या नहीं, ऐसे चेक करें 

  • स्कॉलरशिप चेक करने के लिए यूपी स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाएं. 
  • इसके बाद होम पेज पर स्टेटस-स्टूडेंट ऑप्शन पर क्लिक करें. 
  • अब 2025-26 सेशन एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और बर्थ डेट दर्ज करें. 
  • अब कैप्चा भरकर सर्च पर क्लिक करें.
  • क्लिक करते ही स्क्रीन पर आपका स्कॉलरशिप स्टेटस दिखाई देगा.

ये भी पढ़ें-कर्नाटक में SIR ड्यूटी का असर, बिना पढ़ाई छात्रों ने दी मिड टर्म परीक्षा 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

बिहार में PhD एडमिशन के नियम सख्त, नेट पास छात्रों को ही मिलेगा मौका

बिहार के विश्वविद्यालय में पीएचडी में एडमिशन को लेकर अब नियम पहले से ज्यादा सख्त होंगे. रिसर्च की…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

SSC जेई से CHSL की परीक्षा तारीख जारी, जानें कब होंगे एग्जाम

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2026 के अंत में होने वाले तीन बड़ी परीक्षाओं की तारीख को लेकर…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

IIT बॉम्बे ने शुरू किया UCEED-CEED 2027 रजिस्ट्रेशन, जानें लास्ट डेट

आईआईटी बॉम्बे में UCEED और CEED 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. दोनों परीक्षाओं के…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

बिहार में शिक्षक नौकरी का बदला नियम, डीएलएड नहीं किया तो जाएगी नौकरी

बिहार में प्राथमिक स्कूलों में पढ़ा रहे अप्रशिक्षित शिक्षकों को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top