• Home
  • खेल समाचार
  • 384 दिनों से लगातार पाकिस्तान की बेइज्जती, एशियन गेम्स फाइनल में श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ
Image

384 दिनों से लगातार पाकिस्तान की बेइज्जती, एशियन गेम्स फाइनल में श्रेयस अय्यर ने नहीं मिलाया PAK कप्तान से हाथ


2026 एशियन गेम्स के फाइनल में श्रेयस अय्यर ने पाकिस्तानी कप्तान साहिबजादा फरहान से हाथ नहीं मिलाया है. 3 अक्टूबर को फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया, लेकिन अय्यर पाक कप्तान से हाथ मिलाए बिना ही ड्रेसिंग रूम की तरफ लौट गए. भारतीय टीम की पाकिस्तान के साथ नो-हैंडशेक पॉलिसी लंबे अरसे से चली आ रही है.

पिछले साल एशिया कप के दौरान यह विवाद पहली बार सामने आया था, जब एशिया कप में भारतीय टीम मुकाबला समाप्त होने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाए बिना ड्रेसिंग रूम में लौट गए थे. दरअसल यह सिलसिला पिछले 384 दिनों से चला आ रहा है.

384 दिन से नहीं मिलाया हाथ

वह 14 सितंबर 2025 की तारीख थी, जब एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का मैच हुआ था. उस समय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने विपक्षी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था. वहीं मैच के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी बिना हैंडशेक किए ड्रेसिंग रूम में लौट गए थे.

384 दिन हो चुके हैं, लेकिन भारत की मेंस क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया है. तब से लेकर अब तक दोनों टीमों के बीच चार मुकाबले खेले जा चुके हैं, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने नो-हैंडशेक पॉलिसी अपनाई हुई है. 3 मैच एशिया कप में खेले गए, जबकि एक मैच 2026 टी20 वर्ल्ड कप में खेला गया. 

इस पूरे विवाद में भारत सरकार भी अपना पक्ष स्पष्ट कर चुकी है. कुछ समय पूर्व खेल मंत्रालय ने स्टेटमेंट जारी कर बताया था कि एशियन गेम्स और अन्य बहुपक्षीय इवेंट्स में पाकिस्तान के साथ खेलने पर भारत को कोई परहेज नहीं होगा और वह अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के नियमों का पालन करेगा, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाएगी.

भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच यह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल मैच है. टीम इंडिया गत चैंपियन है, जिसने 2022 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. आज के मैच का विजेता गोल्ड मेडल जीतेगा, जबकि हारने वाली टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना होगा.



Source link

Related Posts

मोहम्मद सिराज को बाहर करने पर बुरी तरह भड़के सुनील गावस्कर, बोले – उसने कभी…

भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया. अंतिम-11 खिलाड़ियों…

ByByPUJA KUMARI Nov 19, 2026

IPL 2027: अजिंक्य रहाणे की विदाई के बाद KKR में कप्तानी का संकट, अब रिंकू सिंह को मिलेगी कमान?

आईपीएल 2027 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. अजिंक्य…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

IPL 2027 ऑक्शन में किस टीम के पास होगा कितना पैसा? देखें सभी 10 फ्रेंचाइजी का पर्स

इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन यानी आईपीएल 2027 की तैयारी सभी 10 टीमों ने शुरू कर दी…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

न्यूजीलैंड के कप्तान ने किया प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन का खुलासा, पहले टेस्ट में खेलेंगे 3 तेज गेंदबाज

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में अपने कॉम्बिनेशन को लेकर बड़ी जानकारी…

ByByPUJA KUMARI Nov 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top