Image

इटली के मिलान में हो रही है ADB की वार्षिक बैठक, निर्मला सीतारमण है भारतीय प्रतिनिधिमंडल की नेता 


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एशियाई विकास बैंक (ADB) के ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स’ की 58वीं वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए आर्थिक मामलों के विभाग के अधिकारियों के भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। यह बैठक चार से सात मई को…

Last Updated: मई 4, 2025 | 8:17 PM IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एशियाई विकास बैंक (ADB) के ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स’ की 58वीं वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए आर्थिक मामलों के विभाग के अधिकारियों के भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। यह बैठक चार से सात मई को इटली के मिलान में हो रही है। 

वित्त मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि बैठकों में एडीबी के ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स’ के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल, एडीबी सदस्यों के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। वित्त मंत्री वार्षिक बैठक के प्रमुख कार्यक्रमों जैसे ‘गवर्नर्स बिजनेस सेशन’, ‘गवर्नर्स प्लेनरी सेशन’ में भाग लेंगी तथा ‘भविष्य की मजबूती के लिए सीमापार सहयोग’ पर एडीबी गवर्नर्स सेमिनार में पैनेलिस्ट के रूप में भाग लेंगी। 

एडीबी की 58वीं वार्षिक बैठक के अवसर पर, वह एडीबी के अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष (आईएफएडी) के अध्यक्ष तथा जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग बैंक (जेबीआईसी) के गवर्नर के साथ बैठकों के अलावा इटली, जापान और भूटान के वित्त मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आंकड़ों से खुलासा, गर्मियों की शुरुआत के साथ डीजल की खपत बढ़ी 

 



Source link

Related Posts

फिर लौटेगा सस्ते होम, ऑटो लोन का दौर! US Tariffs के असर से निपटने के लिए RBI 1% घटा सकता है रीपो रेट

अमेरिका की तरफ से लगाए गए जवाबी टैरिफ (reciprocal tariffs) से आर्थिक वृद्धि की रफ्तार धीमी पड़…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

तो क्या भारत नहीं रहेगा US का सबसे बड़ा झींगा आपूर्तिकर्ता?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए जवाबी शुल्क से अमेरिका को भारत का समुद्री खाद्य निर्यात…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

क्या कहते हैं स्टील सेक्टर के दिग्गज, जानिए TATA, JSW, SAIL की राय

घरेलू इस्पात कंपनियां अमेरिकी प्रशासन द्वारा लगाए गए जवाबी शुल्क के संभावित प्रभाव का आकलन कर रही…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

कंपनियों के लिए शहरों से बेहतर साबित हुए गांव, e-Com & Q-Com का बढ़ा दबदबा

एफएमसीजी कंपनियों का चौथी तिमाही में ग्रामीण प्रदर्शन शहरों से बेहतर रहा, क्विक कॉमर्स का बढ़ा दबदबा…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top