Image

इटली के मिलान में हो रही है ADB की वार्षिक बैठक, निर्मला सीतारमण है भारतीय प्रतिनिधिमंडल की नेता 


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एशियाई विकास बैंक (ADB) के ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स’ की 58वीं वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए आर्थिक मामलों के विभाग के अधिकारियों के भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। यह बैठक चार से सात मई को…

Last Updated: मई 4, 2025 | 8:17 PM IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एशियाई विकास बैंक (ADB) के ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स’ की 58वीं वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए आर्थिक मामलों के विभाग के अधिकारियों के भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। यह बैठक चार से सात मई को इटली के मिलान में हो रही है। 

वित्त मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि बैठकों में एडीबी के ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स’ के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल, एडीबी सदस्यों के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। वित्त मंत्री वार्षिक बैठक के प्रमुख कार्यक्रमों जैसे ‘गवर्नर्स बिजनेस सेशन’, ‘गवर्नर्स प्लेनरी सेशन’ में भाग लेंगी तथा ‘भविष्य की मजबूती के लिए सीमापार सहयोग’ पर एडीबी गवर्नर्स सेमिनार में पैनेलिस्ट के रूप में भाग लेंगी। 

एडीबी की 58वीं वार्षिक बैठक के अवसर पर, वह एडीबी के अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष (आईएफएडी) के अध्यक्ष तथा जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग बैंक (जेबीआईसी) के गवर्नर के साथ बैठकों के अलावा इटली, जापान और भूटान के वित्त मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के आंकड़ों से खुलासा, गर्मियों की शुरुआत के साथ डीजल की खपत बढ़ी 

 



Source link

Related Posts

चालू वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि 6.5% से 6.7% के बीच रह सकती है

डेलॉइट इंडिया (Deloitte India) ने गुरुवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष (FY26) में भारत की अर्थव्यवस्था…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

कंपनी अधिनियम में बदलाव का असर, 499 दिन नहीं अब 60 दिन में होता है कंपनी क्लोजर

कंपनी अधिनियम के अनुसार किसी कंपनी को बंद करने में लगने वाले समय में पिछले तीन वर्षों…

ByByPUJA KUMARI Sep 22, 2026

दो हफ्ते के निचले स्तर पर सोना

सोने की कीमत गुरुवार को करीब 2 फीसदी गिरकर दो हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गई।…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

भारत में बॉन्ड निवेश के लिए सही समय, RBI की पॉलिसी और डॉलर में कमजोरी से मिल रहा सपोर्ट

बंधन एएमसी में फिक्स्ड इनकम के प्रमुख सुयश चौधरी ने अभिषेक कुमार को ईमेल इंटरव्यू में बताया…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top