• Home
  • खेल समाचार
  • लक्ष्मीपति बालाजी बनें टीम इंडिया के हेड कोच, इस सीरीज में मिली जिम्मेदारी
Image

लक्ष्मीपति बालाजी बनें टीम इंडिया के हेड कोच, इस सीरीज में मिली जिम्मेदारी


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय-ए टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है. यह सीरीज पुडुचेरी में खेली जानी है. बालाजी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले, और फिर कोचिंग टीम का भी हिस्सा रहे. वहीं वह तमिलनाडु की टीम के साथ भी काम कर चुके हैं. ऐसे में उन्हें घरेलू क्रिकेट में कोचिंग का अनुभव है. 

पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने भारत के लिए 8 टेस्ट, 30 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. वह अपनी स्विंग गेंदबाजी और सटीक लाइन लेंथ के लिए जाने जाते थे. 2004 में पाकिस्तान दौरे पर उनका दमदार प्रदर्शन आज भी फैंस याद करते हैं. वह आईपीएल में चेन्नई के लिए खेले, और फिर गेंदबाजी कोच भी रहे. 

भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच सीरीज का आगाज पुडुचेरी में 22 सितंबर से होगा. पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इसी सीरीज के लिए लक्ष्मीपति बालाजी को हेड कोच नियुक्त किया गया है. 

इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच दो अनौपचारिक टेस्ट मैच और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे. टेस्ट मैचों में देवदत्त पडिक्कल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. वहीं वनडे टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में रहेगी. वहीं पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी इन दोनों सीरीज में हेड कोच की भूमिका में रहेंगे. 

पीटीआई ने रिपोर्ट में कहा है कि ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ मल्टी फॉर्मेट सीरीज में पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी को भारतीय-ए टीम का हेड कोच बनाया गया है. वह आगे भी भारतीय-ए टीम के कोच रहेंगे या नहीं, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

बालाजी ने 2002 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. उनके नाम ही आईपीएल के इतिहास में पहली हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. बालाजी ने आईपीएल के 73 मैचों में 76 विकेट चटकाए हैं. 

यह भी पढ़ें- 

इंग्लैंड बेन स्टोक्स को संन्यास से वापस आने के लिए कहेगा? कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया जवाब



Source link

Related Posts

जापान के खिलाफ टी20 खेलकर टीम इंडिया रचेगी इतिहास, बन जाएगा ये बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम जब जापान के खिलाफ टी20 मैच खेलने उतरेगी, तो ये मुकाबला उसके लिए खास होगा.…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

रद्द होगा भारत-जापान का टी20? बारिश और तूफान का खतरा; मौसम ने बढ़ाई चिंता

भारत और जापान के बीच इकलौता टी20 मंगलवार (22 सितंबर) को जापान के सानो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

22 सितंबर को जापान में 2 मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानें कहां और कैसे देखें लाइव

22 सितंबर को भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए दिन की शुरुआत ही क्रिकेट के साथ होने वाली है.…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत, एक गेंद पहले 1 विकेट से मारी बाजी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे जीत की दहलीज पर खड़ी थी, एक के बाद एक गिरते…

ByByPUJA KUMARI Sep 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top