• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ के नेत्रहीन सिंगर अब देख सकेंगे दुनिया! ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर ने इलाज का उठाया जिम्मा
Image

‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ के नेत्रहीन सिंगर अब देख सकेंगे दुनिया! ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर ने इलाज का उठाया जिम्मा


नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते से ऐसी रफ्तार पकड़ी की 8वें हफ्ते में भी ये करोड़ों कमा रही है.फिल्म की ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बीच एक दिल छू लेने वाली खबर आ रही है. दरअसल  ‘हनुमान अंश’ में  ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाकर फेमस हुए नेत्रहीन सिंगर जल्द ही दुनिया देख सकेंगे. दरअसल फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने सुनील लोधी के इलाज कराने का बीड़ा उठाया है.

हनुमान अंश की प्रोड्यूसर कराएंगी सुनील लोधी का इलाज
दैनिक भास्कर से बातचीत में अनुप्रिया ने बताया कि जब सुनील मुंबई आएंगे, तो एक आई स्पेशलिस्ट उनकी जांच करेंगे और उम्मीद है कि नवंबर में उनका इलाज शुरू हो जाएगा. हालांकि, अभी तक अस्पताल और इलाज की पूरी प्रक्रिया तय नहीं हुई है. बता दें कि सुनील लोधी बचपन से ही दृष्टिबाधित हैं. अनुप्रिया ने बताया कि जब सुनील पिछली बार मुंबई आए थे, तब उन्होंने एक आई स्पेशलिस्ट के साथ उनका अपॉइंटमेंट भी लिया था, लेकिन जांच नहीं हो पाई थी.

 

‘प्यार को महसूस ही नहीं देखें भी’
सुनील लोधी बचपन से ही दृष्टिबाधित हैं. रिपोर्ट के मुताबिक अनुप्रिया ने बताया कि सुनील से बातचीत के दौरान वह उनके विचारों और आस्था से बहुत प्रभावित हुईं. उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात के बावजूद, सुनील अपनी सफलता और ज़िंदगी में मिले प्यार का श्रेय हनुमान जी को देते हैं. अनुप्रिया ने कहा, “जब मैं सुनील भैया से बात करती हूं, तो मुझे लगता है कि लोगों में बहुत निराशा होती है. कभी-कभी वे भगवान से भी कहते हैं, ‘आप मेरे साथ नहीं हैं, आप मेरे ख़िलाफ हैं.’ लेकिन जब भी मैं सुनील भैया से बात करती हूँ, तो वह हमेशा सारा श्रेय महाराज जी, हनुमान जी को देते हैं. ” अनुप्रिया ने कहा, “वह बचपन से ही दृष्टिबाधित और अंधे रहे हैं. मैं चाहती थी कि अगर वह प्यार को महसूस कर सकते हैं, तो उन्हें प्यार को देखने का भी मौका मिलना चाहिए.”

एमपी सीएम ने भी सुनील लोधी की मदद का दिया था भरोसा
अनुप्रिया से पहले, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस महीने की शुरुआत में सुनील लोधी से मुलाकात के बाद उनके इलाज में मदद का भरोसा दिया था. लोधी ने 4 सितंबर को भोपाल में मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाक़ात की, जहां उन्होंने अपना मशहूर भजन सुनाया. मुख्यमंत्री ने 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया और कहा कि उनकी पढ़ाई और आंखों के इलाज के लिए मदद दी जाएगी.

सुनील लोधी मध्य प्रदेश के सागर ज़िले के रहने वाले हैं और जन्म से ही दृष्टिबाधित हैं. इसके बावजूद, उन्होंने संगीत को अपनाया और बुंदेली लोक गायक के तौर पर अपनी पहचान बनाई.’हनुमान अंश’ फ़िल्म का गाना ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ काफ़ी मशहूर हुआ, जिससे उनकी आवाज़ बहुत से लोगों तक पहुंची. इस फ़िल्म की सफलता ने लोधी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है. उनके संगीत के साथ-साथ उनके निजी सफर पर भी लोगों का काफी ध्यान गया है.

 





Source link

Related Posts

Photos: ‘प्रहार’ ट्रेलर लॉन्च में डैशिंग लुक में छाए राजकुमार राव, ब्लैक साड़ी में वामिका गब्बी ने ढाया कहर

राजकुमार राव और वामिका गब्बी जल्द ही फिल्म ‘प्रहार’ में नजर आएंगे. उनकी ये फिल्म 16 अक्टूबर को…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

Drishyam 3 Advance Booking Day 1: ‘दृश्यम 3’ ने एडवांस बुकिंग में मचाई तबाही, रिलीज से पहले छप्परफाड़ हुई कमाई, ये दो बड़े रिकॉर्ड भी बनाए

अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसके पहले दो पार्ट…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

‘मेरे पिता घर का खर्च उठाते हैं’, महेश भट्ट की पहली पत्नी को लेकर बेटे राहुल ने कही ये बात

फिल्ममेकर महेश भट्ट ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली शादी किरण से हुई थी, जिससे उनके एक…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

‘दृश्यम 3’ की स्क्रीनिंग में अजय देवगन को सपोर्ट करने पहुंचीं बेटी न्यासा, पति संग हाथों में हाथ डाले दिखीं इशिता

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अजय देवगन अपनी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का तीसरा और आखिरी पार्ट लेकर आ रहे…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top