• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘मेरे पिता घर का खर्च उठाते हैं’, महेश भट्ट की पहली पत्नी को लेकर बेटे राहुल ने कही ये बात
Image

‘मेरे पिता घर का खर्च उठाते हैं’, महेश भट्ट की पहली पत्नी को लेकर बेटे राहुल ने कही ये बात


फिल्ममेकर महेश भट्ट ने दो शादियां की हैं. उनकी पहली शादी किरण से हुई थी, जिससे उनके एक बेटे राहुल भट्ट और बेटी पूजा भट्ट हैं. हाल ही में एक बातचीत में राहुल ने अपने पिता के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि बचपन के दौरान पिता की गैरमौजूदगी का उनके रिश्ते पर असर पड़ा और धीरे-धीरे दोनों के बीच दूरी बन गई.

सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में राहुल भट्ट ने बताया कि पिता की गैरमौजूदगी और माता-पिता के अलग होने के बाद उन्हें ऐसा लगता था कि घर की जिम्मेदारी उन्हीं पर है और वो खुद को परिवार का मुखिया मानने लगे थे.

‘पिता के साथ रिश्ता ठीक नहीं रहा’
राहुल ने अपने और महेश भट्ट के रिश्ते को टूटा हुआ रिश्ता बताया. उन्होंने कहा, ‘मुझे खुद ही अपना पिता बनना पड़ा. मेरे पिता मेरे साथ थे, लेकिन फिर भी नहीं थे. कुछ वजहों से वो मुझसे थोड़े दूर रहे, जिसकी वजह वही बेहतर जानते हैं. मैं अपने पिता से प्यार करता हूं और उनका सम्मान भी करता हूं, लेकिन मैं अपने पिता जैसा नहीं हूं. हमारे बीच रिश्ता ठीक नहीं रहा.’

बता दें, किरण से अलग होने के बाद महेश भट्ट ने जल्द ही सोनी राजदान से शादी कर ली. दोनों की दो बेटियां हैं, आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट. राहुल ने अपनी सौतेली मां और बहनों के साथ अपने रिश्ते को अच्छा बताया.

मेरे पिता घर का खर्च उठाते हैं', महेश भट्ट की पहली पत्नी को लेकर बेटे राहुल ने कही ये बात

‘मेरे पिता घर का खर्च उठाते हैं’
राहुल ने उस दौर को अपनी जिंदगी का बेहद खराब समय बताया. राहुल ने बताया कि परिवार से अलग होने के बावजूद महेश ने उनकी पहली पत्नी किरण और अपनी मां की जिम्मेदारी लेना कभी बंद नहीं किया. वो आज भी जरूरत पड़ने पर उनकी आर्थिक मदद करते हैं.

राहुल ने कहा, ‘मेरी मां खुश नहीं रहती थीं. वो घर पर रहती थीं. घर में बहुत नेगेटिविटी थी. किसी की किसी में दिलचस्पी नहीं थी और बातचीत भी नहीं होती थी. सब कुछ ठीक नहीं था. वो बहुत अच्छे इंसान हैं. मैं उनका सम्मान करता हूं. वो मेरी मां का ख्याल रखते हैं और मैं इसकी भी इज्जत करता हूं. जब भी आर्थिक परेशानी आती है, वो मदद के लिए मौजूद रहते हैं. इस मामले में मैं आराम से जिंदगी जी सकता हूं. घर का खर्च उठाने की जिम्मेदारी मेरी नहीं है. मेरे पिता घर का खर्च उठाते हैं.’



Source link

Related Posts

Drishyam 3 Advance Booking Day 1: ‘दृश्यम 3’ ने एडवांस बुकिंग में मचाई तबाही, रिलीज से पहले छप्परफाड़ हुई कमाई, ये दो बड़े रिकॉर्ड भी बनाए

अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसके पहले दो पार्ट…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

‘दृश्यम 3’ की स्क्रीनिंग में अजय देवगन को सपोर्ट करने पहुंचीं बेटी न्यासा, पति संग हाथों में हाथ डाले दिखीं इशिता

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अजय देवगन अपनी ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का तीसरा और आखिरी पार्ट लेकर आ रहे…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

कौन हैं 27 साल की तान्या मिश्रा? इंटरनेट पर नेशनल क्रश बन बटोर रहीं सुर्खियां

तान्या मिश्रा का जन्म 31 जनवरी 1999 को बिहार के गया में हुआ था. वो 27 साल की…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

‘रणवीर सिंह अगले सुपरस्टार’, रोहित शेट्टी ने ‘धुरंधर से पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

रणवीर सिंह ने फिल्म ‘धुरंधर’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की.…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top