Image

भारत की ताकत पर अमेरिका ‘फिदा’, अमेरिकी रिपोर्ट में जिक्र, ‘इंडिया की पावर…’


एशिया में भारत की मजबूत स्थिति और बढ़ती ताकत को देखते हुए अमेरिका उसके साथ अपने रक्षा संबंधों को और गहरा कर रहा है. यह बात ‘अमेरिकी राष्ट्रीय रक्षा रणनीति 2026’ के अमल पर सीनेट समिति को सौंपी गई एक रिपोर्ट में कही गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ जिम्मेदारियां बांटने की नीति पर काम कर रहा है, और भारत के साथ साझेदारी इसी रणनीति का एक मुख्य हिस्सा है.

10 साल के द्विपक्षीय रक्षा समझौते हुए

सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति को दी गई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच 10 साल के द्विपक्षीय रक्षा समझौते और समुद्री सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने के लिए एक विशेष समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं.

अमेरिकी रक्षा अवर सचिव एल्ब्रिज कोल्बी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि रक्षा रणनीति से जुड़ी यह रिपोर्ट पिछले हफ्ते सीनेट समिति को भेजी गई थी. ध्यान देने वाली बात यह है कि इस साल जनवरी में जारी की गई मूल ‘राष्ट्रीय रक्षा रणनीति 2026’ में भारत या क्वाड (Quad) समूह का कोई जिक्र नहीं था, लेकिन अब इस अद्यतन (अपडेटेड) रिपोर्ट में भारत के साथ मजबूत होते रिश्तों पर विशेष जोर दिया गया है.

US में टैक्स फ्री दवाएं

अमेरिका ने भारत समेत दुनिया के 20 देशों से आयात की जाने वाली कुछ विशेष दवाओं और उनसे जुड़े कंपोनेंट्स पर जीरो परसेंट टैक्स की घोषणा की है. इन दवाओं का इस्तेमाल दुर्लभ बीमारियों के इलाज में किया जाता है. फेडरल रजिस्टर में दुनिया के उन 20 देशों के नामों की लिस्ट जारी की है, जहां से आयात होने वाली विशेष दवाओं को टैक्स फ्री करने की घोषणा की गई है.

इस लिस्ट में भारत के अलावा, ग्वाटेमाला, इंडोनेशिया, जापान, जॉर्डन, मलेशिया, उत्तरी मैसेडोनिया, दक्षिण कोरिया, स्विट्जरलैंड, लिकटेंस्टीन, अर्जेंटीना, बांग्लादेश, कंबोडिया, इक्वाडोर, अल साल्वाडोर, यूरोपीय संघ, ताइवान, थाईलैंड, ब्रिटेन और वियतनाम शामिल है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानियों की ‘गंदी’ चाल, ईरानी बोट से भारत ला रहे 3 हजार करोड़ का ड्रग्स, समंदर में ऑपरेशन



Source link

Related Posts

ट्रंप बोले- वे बुरी तरह हार रहे, ईरान का बयान- US-इजरायल के दिन गिने-चुने

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच कहा है कि ईरान के…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

‘पासपोर्ट से होगी पाकिस्तानी नेताओ की PoK में एंट्री’, अवामी एक्शन कमेटी का ऐलान

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक तरफ अवामी एक्शन कमेटी ने युद्ध स्तर की तैयारी के लिए…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस America.gov वेबसाइट लॉन्च की, जिसका मकसद सरकारी…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

ट्रंप ने बदला AI का नाम, मस्क, पिचाई जकरबर्ग की मौजूदगी में एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में टेक दिग्गजों के साथ एक मीटिंग की थी. जिसके…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top