• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • ट्रंप ने बदला AI का नाम, मस्क, पिचाई जकरबर्ग की मौजूदगी में एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन
Image

ट्रंप ने बदला AI का नाम, मस्क, पिचाई जकरबर्ग की मौजूदगी में एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में टेक दिग्गजों के साथ एक मीटिंग की थी. जिसके बाद उन्होंने एआई का नाम बदलने का फैसला लिया है. इस मीटिंग में कई दिग्गज शामिल हुए थे. अब एआई का नाम बदलकर एसआई हो गया है.  इसकी जानकारी ट्रंप ने मीटिंग के बाद मीडिया ब्रीफिंग में दी थी.

US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नाम बदलने के लिए एक डॉक्यूमेंट पर साइन कर रहे हैं क्योंकि यह आर्टिफिशियल नहीं है. हम सब इस बात से सहमत हैं. हम इसका नाम बदलकर ‘सुपर इंटेलिजेंस’ करने जा रहे हैं.आधिकारिक तौर पर इसका नाम बदला जा रहा है.

कौन-कौन हुआ था शामिल

इस मीटिंग में मेटा के CEO मार्क जकरबर्ग, गूगल के CEO सुंदर पिचाई, एलन मस्क और दूसरी बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुख शामिल हुए थे. इस मीटिंग में सभी ने मिलकर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का नाम बदलकर सुपर इंटेलिजेंस करने का फैसला लिया है.

AI बदलकर हुआ SI
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “यह AI नहीं है. हमने आधिकारिक तौर पर इसका नाम बदलकर SI कर दिया है. इसका मतलब है सुपर इंटेलिजेंस.” ऑफिशियली अब ये नाम बदल दिया गया है.

क्यों किया गया बदलाव
साइन किए हुए डॉक्यूमेंट में कहा गया है कि ”फेडरल सरकार को ऐसी शब्दावली का इस्तेमाल करना चाहिए जो इन टेक्नोलॉजी की बदलाव लाने वाली क्षमताओं और अमेरिकी लोगों के लिए इनसे पैदा होने वाले असीमित मौकों को दिखाए. इसलिए, ‘सुपर इंटेलिजेंस’ शब्द इन टेक्नोलॉजी के वादे, क्षमता और तेजी से बढ़ती क्षमताओं को ज़्यादा सही ढंग से बताता है. इसलिए, मेरे प्रशासन की नीति यह है कि कानून के दायरे में रहते हुए, एग्जीक्यूटिव ब्रांच ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ और ‘AI’ की जगह ‘सुपर इंटेलिजेंस’ और ‘SI’ शब्दों का इस्तेमाल करेगी और किसी भी लागू होने वाली स्थिति में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ और ‘AI’ के इस्तेमाल को मान्यता नहीं देगी.”

ये भी पढ़ें: मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर



Source link

Related Posts

एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ

पेरिस के मशहूर एफिल टावर चलाने वाली कंपनी के चीफ इस साल अपना पद छोड़ देंगे. कंपनी ने…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

ट्रंप बोले- वे बुरी तरह हार रहे, ईरान का बयान- US-इजरायल के दिन गिने-चुने

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच कहा है कि ईरान के…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

‘पासपोर्ट से होगी पाकिस्तानी नेताओ की PoK में एंट्री’, अवामी एक्शन कमेटी का ऐलान

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक तरफ अवामी एक्शन कमेटी ने युद्ध स्तर की तैयारी के लिए…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

ट्रंप ने लॉन्च किया US का AI चैटबॉट, अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों से अलग दे रहा जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस America.gov वेबसाइट लॉन्च की, जिसका मकसद सरकारी…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top