दिल्ली की सियासत में समय-समय पर बड़े बदलाव देखने को मिलते रहते हैं, लेकिन सरकार की कैबिनेट में मंत्रियों की पढ़ाई-लिखाई हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है. दिल्ली की कमान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के हाथों में आने के बाद बनी नई कैबिनेट में कई नए पढ़े-लिखे चेहरों को शामिल किया गया है. जनता के बीच अक्सर यह सवाल उठता रहता है कि देश की राजधानी की सरकार चलाने वालो में सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा कौन है.
मौजूदा दिल्ली कैबिनेट को देखा जाए तो शिक्षा और शैक्षणिक योग्यताओं के मामले में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री परवेश साहिब सिंह वर्मा जैसे नेता काफी आगे दिखाई देते हैं. दिल्ली के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे परवेश वर्मा ने देश के टॉप संस्थानों से अपनी उच्च शिक्षा पूरी की है.
परवेश साहिब सिंह वर्मा, सबसे पढ़े-लिखे नेता
दिल्ली सरकार में लोक निर्माण विभाग PWD, विधायी कार्य और जल जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे परवेश वर्मा कैबिनेट के सबसे पढ़े-लिखे मंत्रियों में गिने जाते हैं. परवेश वर्मा की शुरूआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पूरम से हुई है. इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी का रूख किया और वहां के किरोड़ीमल कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की. उन्होंने इसके बाद फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से इंटरनेशनल बिजनेस में मास्टर डिग्री हासिल की.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी पढ़ाई-लिखाई के मामले में किसी पीछे नहीं है. दिल्ली यूनिवर्सिटी से ताल्लुक रखने वाली रेखा गुप्ता पेशे से वकील हैं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है और छात्र राजनीति के दिनों से ही काफी सक्रिय रही है. कानून की अच्छी समझ होने के कारण वे सरकार के कानूनी और प्रशासनिक फैसलों को बखूबी संभाल रही हैं.
शिक्षा मंत्री आशीष सूद
दिल्ली के नए शिक्षा मंत्री आशीष सूद भी अपनी शैक्षणिक योग्यता के लिए जाने जाते है. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से B.Com की डिग्री हासिल कर रखी है. दिल्ली के सरकारी स्कूलों और उच्च शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का जिम्मा संभाल रहे आशीष सूद खुद भी अच्छी शैक्षणिक योग्यता रखते हैं और लंबे समय से दिल्ली की राजनीति और नीति-निर्माण से जुड़े रहे हैं.
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में MBBS एडमिशन पर एक्शन, फर्जी सर्टिफिकेट से मिली 12 सीटें रद्द
इन दिनों क्यों चर्चा में हैं मंत्री परवेश वर्मा?
कैबिनेट मंत्री परवेश साहिब सिंह वर्मा इन दिनों एक बड़े राजनीतिक विवाद के कारण खबरों में बने हुए हैं. दरअसल, 27 सितंबर 2026 को पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वे सड़क की खराब गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाले और वीडियो रिकॉर्ड कर रहे आम आदमी पार्टी विधायक के एक सहयोगी को कथित तौर पर थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं.
जहां विपक्षी दल इस घटना को लेकर मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, वहीं परवेश वर्मा ने अपना पक्ष रखते हुए दावा किया है कि मौके पर मौजूद युवक ने उनके परिवार के खिलाफ बेहद अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद उन्होंने आवेश में आकर यह प्रतिक्रिया दी.
यह भी पढ़ें: NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI















