Image

संशोधित बजट के पार जाएगा पूंजीगत व्यय


वित्त वर्ष 2025 में पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) 10.18 लाख करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान के पार जा सकता है। सरकार के दो शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि अग्रिम अनुमान के आंकड़ों को देखते हुए सरकार को इसका पूरा भरोसा है।…

Last Updated: अप्रैल 6, 2025 | 10:53 PM IST

वित्त वर्ष 2025 में पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) 10.18 लाख करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान के पार जा सकता है। सरकार के दो शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि अग्रिम अनुमान के आंकड़ों को देखते हुए सरकार को इसका पूरा भरोसा है। एक अधिकारी ने कहा, ‘अब तक हमें जो आंकड़े मिले हैं, वे पूरे साल के नहीं हैं, लेकिन उनसे संकेत मिलता है कि हम पूंजीगत व्यय के संशोधित लक्ष्य को पार कर जाएंगे।’

लेखा महानियंत्रक (सीजीए) की ओर से जारी वित्त वर्ष 2025 के अप्रैल फरवरी के आंकड़ों से पता चलता है कि सरकार पूरे वित्त वर्ष के लिए अपने संशोधित पूंजीगत व्यय लक्ष्य को पूरा करने में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक से पीछे है। संशोधित अनुमान का लक्ष्य पूरा करने के लिए पूंजीगत व्यय में 44 प्रतिशत वृद्धि करने की जरूरत है। फरवरी 2025 में केंद्र का पूंजीगत व्यय सालाना आधार पर 35 प्रतिशत कम रहा है। सीजीए के ताजा आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2025 के अप्रैल से फरवरी के दौरान संशोधित अनुमान के लक्ष्य का 79.7 प्रतिशत खर्च किया गया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में इस दौरान 85 प्रतिशत खर्च हो सका था। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में चुनाव और आदर्श आचार संहिता के कारण पूंजीगत व्यय प्रभावित हुआ था।

सरकार ने वित्त वर्ष 2025 के बजट अनुमान की तुलना में संशोधित अनुमान में पूंजीगत व्यय में करीब 93,000 करोड़ रुपये की कमी कर दी थी। वित्त वर्ष 2026 के लिए पूंजीगत व्यय के आवंटन में भी एक प्रतिशत से कम की वृद्धि की गई है। पूंजीगत व्यय पर सरकार का बचाव करते हुए हाल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में कहा,‘कुल मिलाकर पूंजीगत व्यय नहीं घटाया गया है। वित्त वर्ष 2025 के 11.11 लाख करोड़ रुपये से इसे बढ़ाकर वित्त वर्ष 2026 में 11.1 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। राज्यों की पूंजीगत सहायता भी इसी अनुपात में बढ़ी है।’

विशेषज्ञों का कहना है कि राजकोषीय घाटा कम करने पर ध्यान केंद्रित करने के बावजूद सरकार पूंजीगत व्यय पर जोर देना जारी रखेगी, जिसका अर्थव्यवस्था पर व्यापक असर होता है। ईवाई इंडिया में मुख्य नीतिगत सलाहकार डीके श्रीवास्तव ने कहा, ‘अगर सरकार का निवेश पर व्यय संशोधित अनुमान से कम रहता है , जो 11.1 लाख करोड़ रुपये के बजट अनुमान से उल्लेखनीय रूप से कम है, तो चौथी तिमाही में 7.6 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि (वित्त वर्ष 2025 में 6.5 प्रतिशत) का लक्ष्य हासिल करना चुनौतीपूर्ण होगा।’



Source link

Related Posts

ट्रंप के टैक्स से हिला बाजार, अब छूट की जिद पर अड़े खरीदार; निर्यातकों पर बढ़ा दबाव

भारत सहित तमाम प्रमुख व्यापार भागीदारों पर जवाबी शुल्क लगाने के अमेरिका के फैसले ने वहां के…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

Trump Tariffs पर बोले CEOs- जवाबी कार्रवाई के बजाय सरकार करे बातचीत, अमेरिका से टकराव ठीक नहीं

अ​धिकतर भारतीय मुख्य कार्या​धिकारी (सीईओ) चाहते हैं कि अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 26 फीसदी शुल्क लगाए…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

EPFO और विदेशी मॉडल से सीखेगी सरकार, UPS फंड निवेश की बनेगी नई स्ट्रैटेजी

वित्त मंत्रालय 1 अप्रैल से लागू यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के तहत सरकार के अंशदान के निवेश…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

लोन होगा सस्ता, महंगाई में भी आएगी गिरावट; SBI रिसर्च ने Repo Rate, CPI और ग्लोबल GDP ग्रोथ पर जताया ये अनुमान

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छह सदस्यीय मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक आज से शुरू हो…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top