जसराना सीट की विधानसभा संख्या 96 है. जसराना विधानसभा सीट पर 2017 में बीजेपी जीती तो 2022 में सपा ने जीत हासिल की. 2024 लोकसभा चुनाव में जसराना विधानसभा सीट पर सपा ने बढ़त बनाए रखी.
जसराना विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी आखिरी बार 1989 में चुनाव जीती थी. सपा ने पहली बार 1993 में जसराना को जीत लिया और फिर 1996, 2002, 2012 और 2022 में सपा ने जसराना विधानसभा जीती. वहीं बीजेपी पहली बार 2017 में जसराना विधानसभा से चुनाव जीत पाई थी. बसपा अब तक एक बार भी जसराना में विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाई है.
जसराना विधानसभा सीट यादव और लोधी बाहुल्य विधानसभा सीट है. जसराना में कुशवाहा और बघेल मतदाता भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आते हैं.
2026 में एसआईआर के बाद जसराना विधानसभा सीट पर 3,58,603 मतदाता बचे हैं. 2024 लोकसभा चुनाव में जसराना विधानसभा सीट पर 3,73,759 मतदाता थे. एसआईआर के बाद जसराना में 15,156 मतदाता कम हुए हैं.
2022 विधानसभा चुनाव में जसराना विधानसभा सीट से सपा के सचिन यादव चुनाव जीते. बीजेपी ने मानवेन्द्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया. बसपा ने सूर्य प्रताप सिंह और कांग्रेस ने विजय वर्मा को टिकट दिया. निर्दलीय उम्मीदवार शिव प्रताप सिंह भी चुनाव लड़े.
2022 विधानसभा चुनाव में जसराना विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे-
1. सपा- 1,08,289
2. बीजेपी- 1,07,453
3. बसपा- 16,955
4. निर्दलीय- 7,765
5. जनादीप- 2,451
6. कांग्रेस- 1,925
2022 विधानसभा चुनाव में जसराना विधानसभा सीट से सपा के सचिन यादव विधायक बने. सपा ने बीजेपी के मानवेन्द्र प्रताप सिंह को सिर्फ 1 हजार वोटों से चुनाव हराया. काफी करीबी लड़ाई बीजेपी और सपा के बीच रही. सपा ने यादव और बीजेपी ने लोधी समाज के प्रत्याशी को टिकट दिया था. बसपा को लगभग 16 हजार वोट मिले और कांग्रेस पार्टी तो छठे नंबर पर रही. कांग्रेस को निर्दलीय और जनादीप दल से भी कम वोट मिले.
2022 विधानसभा चुनाव में जसराना सीट पर सपा को यादव और मुस्लिम वोट एक साथ मिले. इसके अलावा एससी समाज का लगभग 5 हजार वोट सपा के साथ गया. यही नहीं बघेल, कुशवाहा और अति पिछड़ी जातियों का थोड़ा थोड़ा वोट मिलाकर लगभग 12-13 हजार वोट सपा को गए.
2022 विधानसभा चुनाव में जसराना सीट पर बीजेपी को लोधी, ब्राह्मण, ठाकुर, बनिया, कुशवाहा, बघेल, प्रजापति, निषाद, सोनकर और कठेरिया वोट मिले. इसीलिए बीजेपी 1 लाख 7 हजार वोट तक पहुँची और बेहद करीबी मुकाबले में सपा से चुनाव हार गई.
2022 विधानसभा चुनाव में जसराना सीट पर बसपा को एससी समाज में अपने कोर वोटर का वोट हासिल हुआ.
2024 लोकसभा चुनाव में जसराना विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे-
1. सपा- 1,15,650
2. बीजेपी- 89,753
3. बसपा- 16,162
2024 लोकसभा चुनाव में भी जसराना विधानसभा सीट से सपा जीती. सपा ने बीजेपी को लगभग 26 हजार वोटों से चुनाव हरा दिया. बसपा को लगभग 16 हजार वोट मिले. 2022 के मुकाबले 2024 में बीजेपी को लगभग 18 हजार वोटों कम मिले तो सपा को 7 हजार वोट ज्यादा मिले.
2024 लोकसभा चुनाव में जसराना विधानसभा सीट पर सपा को यादव, मुस्लिम वोटों के साथ साथ एससी समाज का लगभग 10 हजार वोट मिला. सपा को बघेल वोट भी अच्छी खासी संख्या में मिला और लोधी वोट भी 5 हजार के आसपास सपा के साथ गया. इसीलिए बीजेपी का वोट घटा और सपा को वोट बढ़ गया.
2024 में जसराना विधानसभा सीट पर बसपा को एससी समाज के अपने कोर वोट में थोड़ा नुकसान पहुँचा लेकिन बसपा अपने कोर वोट का बड़ा हिस्सा अपने साथ रखने में कामयाब रही.
2027 में जसराना विधानसभा सीट पर सपा और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला हो सकता है.
जसराना विधानसभा सीट के जातीय समीकरण (अनुमानित)-
1. यादव- 1.15 लाख
2. लोधी- 88 हजार
3. एससी- 48 हजार
4. कुशवाहा- 20 हजार
5. बघेल- 24 हजार
6. मुस्लिम- 16 हजार
7. ब्राह्मण- 10 हजार
8. नाई- 9 हजार
9. निषाद- 4 हजार
10. प्रजापति- 4 हजार
11. अन्य- 10 हजार
12. ठाकुर- 15 हजार
13. बनिया- 5 हजार
जसराना विधानसभा सीट में सबसे ज्यादा यादव और लोधी मतदाता हैं. इसके अलावा अति पिछड़ी जातियों का वोट लगभग 65 हजार के आसपास है. सामान्य वर्ग के मतदाता भी लगभग 30 हजार हैं.














