• Home
  • ताजा खबरें
  • 2022 में बीजेपी की 47 हजार की बढ़त, 2024 में घटकर 17 हजार, टुंडला में क्या बदला?
Image

2022 में बीजेपी की 47 हजार की बढ़त, 2024 में घटकर 17 हजार, टुंडला में क्या बदला?


टुंडला सीट की विधानसभा संख्या 95 है. फिरोजाबाद जिले की टुंडला विधानसभा सीट एससी समाज के लिए आरक्षित है. टुंडला विधानसभा सीट पर 2017 और 2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत हुई. 2024 के लोकसभा चुनाव में भी टुंडला से बीजेपी ही जीती.

टुंडला विधानसभा सीट पर सपा, बसपा और बीजेपी चुनाव जीतती रही हैं. कांग्रेस पार्टी आखिरी बार 1985 में टुंडला विधानसभा सीट जीती थी. सपा ने पहली बार 1993 में टुंडला विधानसभा सीट जीती और फिर आखिरी बार 2002 में सपा टुंडला विधानसभा सीट जीत पाई. 

बीजेपी टुंडला सीट पहली बार 1996 में जीती और फिर 2017 से लगातार टुंडला विधानसभा सीट पर बीजेपी ही जीत रही है. टुंडला में बसपा 2007 और 2012 का विधानसभा चुनाव जीत चुकी है.

टुंडला विधानसभा सीट एससी और बघेल बाहुल्य विधानसभा सीट मानी जाती है. टुंडला में यादव, ब्राह्मण, कुशवाहा और ठाकुर मतदाता अच्छी संख्या में हैं. एससी सीट होने के नाते ओबीसी और सामान्य वर्ग का वोट हार जीत में बड़ी भूमिका निभाता है.

2026 में एसआईआर के बाद टुंडला विधानसभा सीट पर 3,61,452 मतदाता बचे हैं. 2024 लोकसभा चुनाव में टुंडला विधानसभा सीट पर 3,80,204 मतदाता थे. एसआईआर के बाद टुंडला विधानसभा सीट पर 18,752 मतदाता कम हुए हैं.

2022 विधानसभा चुनाव में टुंडला विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रेमपाल सिंह धनगर विधायक बने. सपा ने राकेश बाबू और बसपा ने अमर सिंह को प्रत्याशी बनाया. कांग्रेस ने योगेश दिवाकर को टिकट दिया.

2022 विधानसभा चुनाव में टुंडला (सु) विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे-

1. बीजेपी- 1,22,881
2. सपा- 75,190
3. बसपा- 40,977
4. वीएसआईपी- 2,168
5. कांग्रेस- 1,949

2022 विधानसभा चुनाव में टुंडला (सु) विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रेमपाल धनगर विधायक बने. बीजेपी ने सपा के राकेश बाबू को लगभग को 47 हजार वोटों से चुनाव हरा दिया. बसपा को लगभग 40 हजार वोट मिले. कांग्रेस पार्टी को तो वीएसआईपी से भी कम वोट हासिल हुए.

2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को टुंडला विधानसभा सीट पर बघेल, कुशवाहा, निषाद, ठाकुर, पंडित, बनिया, लोधी और नाई समाज का वोट एकतरफा मिला. हालांकि एससी समाज में बीजेपी को कोई बहुत ज्यादा वोट नहीं मिल पाया.

2022 विधानसभा चुनाव में सपा को टुंडला विधानसभा सीट पर यादव, मुस्लिम वोट एक साथ मिले, लगभग 20 हजार एससी वोट भी सपा को मिला. इसके अलावा लगभग 15 हजार वोट अन्य जातियो का थोड़ा थोड़ा सपा को मिला. 

2022 विधानसभा चुनाव में टुंडला विधानसभा सीट पर बसपा को एससी समाज में अपना कोर वोट का लगभग 80 फीसदी वोट मिला, इसीलिए बसपा 40 हजार के करीब वोट ले आई. 

2024 लोकसभा चुनाव में टुंडला (सु) विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे-

1. बीजेपी- 1,07,422
2. सपा- 90,226
3. बसपा- 30,564

2024 लोकसभा चुनाव में भी टुंडला विधानसभा सीट पर बीजेपी ने ही जीत हासिल की. बीजेपी ने सपा को लगभग 17 हजार वोटों से चुनाव हरा दिया. बसपा को लगभग 30 हजार वोट मिले. 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी और बसपा के वोट कम हुए और सपा के वोट बढ़े हैं.

2024 लोकसभा चुनाव में टुंडला विधानसभा सीट पर बीजेपी को बघेल समाज का वोट पूरा नहीं मिला. बघेल समाज ने 2022 में बीजेपी को एकतरफा वोट किया था, लेकिन 2024 में बघेल समाज सपा की तरफ चला गया. इसीलिए बीजेपी के वोट कम हो गए. 2024 में बीजेपी को सामान्य वर्ग का पूरा वोट मिला तो गैर यादव ओबीसी में बीजेपी को थोड़ा थोड़ा नुकसान हआ. लेकिन एससी समाज का वोट बीजेपी के साथ नहीं गया.

2024 लोकसभा चुनाव में टुंडला विधानसभा सीट पर सपा को बघेल, यादव और मुस्लिम वोट एकतरफा मिले. सपा को एससी समाज का भी लगभग 15-20 हजार वोट मिला. वहीं कुशवाहा और निषाद का भी बहुत बहुत थोड़ा थोड़ा वोट सपा के साथ गया.

2024 लोकसभा चुनाव में बसपा को अपने कोर वोटर में 10 हजार का नुकसान हो गया. यह वोट सपा की तरफ गया.

2027 विधानसभा चुनाव में टुंडला विधानसभा सीट पर बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिल सकता है.

टुंडला (सु) विधानसभा सीट के जातीय समीकरण (अनुमानित)-

1. एससी- 90 हजार
2. बघेल- 45 हजार
3. यादव- 40 हजार
4. ठाकुर- 33 हजार
5. ब्राह्मण- 30 हजार
6. मुस्लिम- 20 हजार
7. कुशवाहा- 22 हजार
8. निषाद- 25 हजार
9. लोधी- 14 हजार
10. नाई- 20 हजार
11. बनिया- 8 हजार
12. प्रजापति- 5 हजार
13. अन्य- 20 हजार

टुंडला विधानसभा सीट एससी समाज के लिए आरक्षित जरूर है लेकिन ओबीसी और सामान्य वर्ग का वोट ही हार जीत तय करता है.



Source link

Related Posts

संजय सिंह के बयान पर भड़के UP कांग्रेस प्रभारी, ‘AAP खत्म हो गई क्योंकि…’

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि अखिलेश यादव…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

J&K: अली खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन के बाद लगा PSA, अब NC विधायक ने कर दी बड़ी मांग

नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के विधायक तनवीर सादिक ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

जसराना में सपा और बीजेपी की सीधी टक्कर, बसपा के वोट पर भी रहेगी नजर

जसराना सीट की विधानसभा संख्या 96 है. जसराना विधानसभा सीट पर 2017 में बीजेपी जीती तो 2022 में…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

मुजफ्फरनगर में दलित युवक की बेरहमी से पिटाई, नाबालिग से यौन शोषण का आरोप

पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक दलित युवक की बेरहमी से पिटाई का…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top