फिरोजाबाद सीट की विधानसभा संख्या 97 है. फिरोजाबाद विधानसभा सीट एक शहरी सीट है. 2017 और 2022 विधानसभा चुनाव में फिरोजाबाद विधानसभा सीट से बीजेपी की जीत हुई. लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद विधानसभा सीट पर सपा ने जीत हासिल की.
फिरोजाबाद विधानसभा सीट पर बीजेपी पहली बार 1991 में विधानसभा चुनाव जीती. 1991 के बाद 2012, 2017 और 2022 में बीजेपी ने फिरोजाबाद विधानसभा सीट से जीत हासिल की. वहीं 1993 में पहली बार सपा ने फिरोजाबाद विधानसभा सीट जीती और फिर 2002 में सपा फिरोजाबाद विधानसभा सीट जीत पाई. 2007 में बसपा ने भी एक बार फिरोजाबाद से चुनाव जीता. कांग्रेस आखिरी बार 1980 में फिरोजाबाद विधानसभा चुनाव जीती थी.
फिरोजाबाद विधानसभा सीट मुस्लिम और बनिया बाहुल्य विधानसभा सीट है. हालांकि कोरी, कुशवाहा और ब्राह्मण वोट भी फिरोजाबाद विधानसभा सीट पर निर्णायक भूमिका में हैं.
2026 में एसआईआर के बाद फिरोजाबाद विधानसभा सीट पर 3,81,271 मतदाता बचे हैं. 2024 लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद विधानसभा सीट पर 4,49,382 मतदाता थे. एसआईआर के बाद फिरोजाबाद विधानसभा सीट पर 68,211 मतदाता कम हुए हैं.
2022 विधानसभा चुनाव में फिरोजाबाद विधानसभा सीट से बीजेपी के मनीष असीजा विधायक बने. मनीष असीजा लगातार तीसरी बार विधायक बने. सपा ने सैफुर्रहमान उर्फ छुट्टन भैय्या को टिकट दिया. बसपा ने शाजिया हसन को प्रत्याशी बनाया. ओवैसी की पार्टी ने बब्लू राठौर को चुनाव लड़ाया तो कांग्रेस ने संदीप तिवारी को प्रत्याशी बनाया.
2022 विधानसभा चुनाव में फिरोजाबाद विधानसभा सीट के चुनावी नतीजे-
1. बीजेपी- 1,12,509
2. सपा- 79,554
3. बसपा- 37,643
4. AIMIM- 18,898
5. निर्दलीय- 6,219
6. नोटा- 1,204
7. कांग्रेस- 1,154
2022 विधानसभा चुनाव में फिरोजाबाद विधानसभा सीट से बीजेपी के मनीष असीजा विधायक बने. बीजेपी ने सपा के छुट्टन भैया को 32 हजार वोटों से चुनाव हरा दिया. बसपा को लगभग 37 हजार वोट और ओवैसी की पार्टी को लगभग 18 हजार वोट मिले. निर्दलीय और नोटा ने कांग्रेस से ज्यादा वोट लिए और कांग्रेस डेढ़ हजार वोट भी नहीं ला पाई.
2022 विधानसभा चुनाव में बीजेपी को फिरोजाबाद विधानसभा सीट पर बीजेपी को बनिया, ब्राह्मण, ठाकुर, कुशवाहा, निषाद, गुर्जर, लोधी, प्रजापति, कायस्थ, नाई समाज का वोट एकतरफा मिला. इसके अलावा बीजेपी को एससी में कोरी समाज का भी अच्छा खासा वोट मिला.
2022 विधानसभा चुनाव में सपा को यादव वोट पूरा मिला लेकिन मुस्लिम वोटों में नुकसान हुआ. सपा को लगभग 20 हजार मुस्लिम वोट नहीं मिले. इसीलिए सपा 79 हजार वोट ही हासिल कर पाई. सपा के मुस्लिम वोट ओवैसी की उम्मीदवार के पास लगभग 18 हजार और बसपा के पास 2 हजार चले गए.
2022 विधानसभा चुनाव में बसपा को एससी समाज में अपने कोर मतदाता के साथ साथ 2 हजार मुस्लिम वोट भी मिले. ओवैसी के उम्मीदवार ने 18 हजार वोट लेकर सपा को सीधा झटका दिया.
2022 विधानसभा चुनाव के बाद 2024 लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद की समीकरण बदल गए, कैसे आगे समझिए-
2024 लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद विधानसभा सीट के नतीजे-
1. सपा- 1,19,601
2. बीजेपी- 1,03,672
3. बसपा- 11,656
2024 लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद विधानसभा सीट पर सपा ने जीत हासिल कर ली. सपा ने लगभग 16 हजार वोटों से बीजेपी को हरा दिया. बसपा को मात्र 11 हजार वोट मिल पाए, बसपा का वोट सपा की तरफ ट्रांसफर हो गया. 2022 के मुकाबले 2024 में बीजेपी को 9 हजार वोटों का नुकसान हुआ तो सपा को 39 हजार वोटों का फायदा हुआ.
2024 लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद विधानसभा सीट पर सपा को यादव, मुस्लिम वोट एक साथ मिले. 2022 की तरह 2024 में मुस्लिम वोटों में बंटवारा नहीं हुआ. इसके अलावा एससी समाज का लगभग 25 हजार वोट सपा को मिले. यही नहीं ब्राह्मण और बनिया समाज का भी 5 हजार वोट सपा के साथ गया.
2024 लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद विधानसभा सीट पर बसपा का लगभग 25 हजार वोटो सपा की तरफ ट्रांसफर हो गया. इसीलिए बसपा 11 हजार वोटों पर सिमट कर रही गई.
फिरोजाबाद विधानसभा सीट के जातीय समीकरण (अनुमानित)-
1. मुस्लिम- 1.10 लाख
2. बनिया- 80 हजार
3. एससी- 45 हजार
4. कोरी (एससी)- 30 हजार
5. यादव- 20 हजार
6. कुशवाहा- 15 हजार
7. निषाद- 10 हजार
8. ब्राह्मण- 25 हजार
9. ठाकुर- 6 हजार
10. नाई-8 हजार
11. गुर्जर- 7 हजार
12. लोधी- 6 हजार
13. प्रजापति- 8 हजार
14. कायस्थ- 3 हजार
15. अन्य- 10 हजार
फिरोजाबाद विधानसभा सीट पर मुस्लिम मतदाता सपा और बनिया मतदाता बीजेपी का फिक्स वोट माना जाता है. दोनों दलों में जो अन्य 2 बड़ी जातियों के वोट लाने में सफल होता है, वो चुनाव जीत जाता है. एससी समाज में कोरी वोट सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. वहीं गैर यादव ओबीसी वोट लगभग 55 हजार है. गैर बनिया सामान्य वर्ग का वोट लगभग 34 हजार है.















