• Home
  • ताजा खबरें
  • दिल्लीः पहले विवाद, फिर प्रॉपर्टी डीलर की मौत; कालकाजी में क्या हुआ?
Image

दिल्लीः पहले विवाद, फिर प्रॉपर्टी डीलर की मौत; कालकाजी में क्या हुआ?


दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान मंजीत सिंह उर्फ बंटी घड़ियाल के तौर पर बताई गई है. घटना कालकाजी थाना क्षेत्र के L-8 इलाके की है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान मंजीत के साथ बुरी तरह मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, देर रात मंजीत का अपनी बिल्डिंग में रहने वाले कुछ लोगों से विवाद हुआ था. इसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया. आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई और सिर पर किसी वस्तु से वार किया गया. चोट लगने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ा.

यह भी पढ़ें- द्वारका में विदेशियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 43 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

बहन ने लगाया कई लोगों पर हमला करने का आरोप

मृतक की बहन ने आरोप लगाया कि रज्जी चौधरी अपने पति, बेटों और बेटी के साथ मौके पर मौजूद थी और सभी ने मिलकर उसके भाई पर हमला किया. बहन के मुताबिक, सिर पर चोट लगने के बाद मंजीत गिर गया और इसके बाद भी उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की जाती रही. 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद कालकाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इसके साथ ही मौके पर मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि विवाद की पूरी वजह और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

पुलिस के मुताबिक, मंजीत की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी. जांच में CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों को शामिल किया जा रहा है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद कैसे शुरू हुआ और घटना के दौरान कौन-कौन लोग मौके पर मौजूद थे. मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- DUSU चुनावों में हार पर विनोद जाखड़ ने कहा- आत्ममंथन कर करेंगे सुधार



Source link

Related Posts

दिल्ली: महिला हेड कॉन्स्टेबल ने कई परिवारों की लौटाई मुस्कान, सालभर में ढूंढे 119 लापता बच्चे

दिल्ली पुलिस की एक महिला हेड कॉन्स्टेबल ने ऐसा बेहतरीन काम किया है, जिसकी वजह से कई परिवारों…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

AMUSU Election Result: छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित, नोमान अशरफ बने अध्यक्ष, नशरा नईम उपाध्यक्ष

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्र संघ (AMUSU) चुनाव के नतीजे आ गए हैं. इन चुनावों में नोमान अशरफ ने…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

मधुबन में मरांग बुरु धोरोमगाढ़ महासम्मेलन, पत्नी के साथ शामिल हुए CM सोरेन

गिरिडीह जिले के पारसनाथ की पवित्र धरती मधुबन में गुरुवार को मरांग बुरु धोरोमगाढ़ महासम्मेलन का भव्य आयोजन…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

NCP विलय की चर्चाओं के बीच शरद पवार से मिलने पहुंचे प्रफुल्ल पटेल, सियासी गलियारों में हलचल

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल…

ByByPUJA KUMARI Nov 6, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top