• Home
  • खेल समाचार
  • ‘नाले की बदबू में…’ एशियन गेम्स की व्यवस्था पर भड़के मनु भाकर के पिता
Image

‘नाले की बदबू में…’ एशियन गेम्स की व्यवस्था पर भड़के मनु भाकर के पिता


मनु भाकर का एशियन गेम्स 2026 में सफर खत्म हो गया है. महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल के व्यक्तिगत और टीम इवेंट्स में हिस्सा लेने वाली मनु मेडल जीते बिना ही बाहर हो गई हैं. ओलंपिक में मिली सफलता को देखते हुए उन्हें पदक का मजबूत दावेदार माना जा रहा था, उनसे बहुत उम्मीदें थी. उनके पिता राम किशन भाकर ने शूटिंग इवेंट्स के आयोजन पर सवाल उठाए. उन्होंने ट्रेवल, दूरी के कारण हुई परेशानी का जिक्र करते हुए कहा कि खिलाड़ी ऐसे माहौल में शूटिंग कर रहे थे जहां नाले की बदबू आ रही थी.

एएनआई से बात करते हुए मनु भाकर के पिता राम किशन ने कहा, “यहां नाले की बदबू आती है और एथलीट ऐसे माहौल में शूटिंग कर रहे हैं. शूटिंग रेंज नागोया शहर से बहुत दूर है. रोजाना 4-5 घंटे किसलिए बर्बाद हो रहे हैं? ऊपर से बस का टाइम. 4-5 घंटे तो आने-जाने में लगते हैं. बस का टाइम भी अलग-अलग है. इसलिए जापान को इतने बड़े इवेंट्स का आयोजन नहीं करना चाहिए. अगर जापान चाहता है कि इतने बड़े इवेंट्स का आयोजन करे तो उन्हें खुद को अच्छा बनाना होगा. उन्हें अच्छी व्यवस्था करनी चाहिए.”

मनु के पिता ने राही के एक शॉट को लेकर कहा कि इसने भारत की किस्मत बदल दी और टीम को पीछे धकेल दिया. उन्होंने कहा, “राही का एक शॉट, जो हमारे पक्ष में चीजें बदल सकता था और हमें स्वर्ण पदक दिला सकता था, क्योंकि हम गोल्ड के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, उस शॉट ने सब खराब कर दिया. अगर किसी शॉट की गिनती नहीं होती तो वह शून्य होता है. इसका मतलब है कि हम प्रतियोगिता में 10 अंक नीचे खिसक गए.”

सोमवार को हुए महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में ईशा सिंह, मनु भाकर और राही सरनोबत की तिकड़ी ने 1727-56x के स्कोर के साथ पांचवां स्थान हासिल किया. चीन (1743-68x) ने गोल्ड और दक्षिण कोरिया ने सिल्वर (1735-65x) मेडल जीता. चीनी ताइपे (1734-48x) ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.

यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेटर के लाखों के बैट ग्राउंड से हुए चोरी



Source link

Related Posts

रोहित शर्मा के साथ हुई दुर्घटना! बस की सीढ़ियों से गिरने का वीडियो आया सामने

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे के बाद रोहित शर्मा एक हादसे का…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए? क्रिस गेल दूसरे नंबर पर

दुनिया भर की क्रिकेट टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी हैं. भारतीय मैनेजमेंट भी एक…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

RCB को बड़ा झटका, इस दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा; पहले मैच से था साथ

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को बड़ा झटका लगा. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले मैच से टीम…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

तिरुवनंतपुरम में कितना है सबसे बड़ा वनडे स्कोर? क्या वेस्टइंडीज बना देगा 400

तिरुवनंतपुरम में 400 रन का आंकड़ा अब ज्यादा दूर नहीं दिख रहा है. इस मैदान पर भारत पहले…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top