• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, ई-रिक्शा चलाओ’, ब्रजेश पाठक अपने ही बयान से घिरे
Image

‘नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, ई-रिक्शा चलाओ’, ब्रजेश पाठक अपने ही बयान से घिरे


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपने एक बयान के कारण चर्चा में हैं. उन्होंने युवाओं को नौकरी की बजाय रिक्शा चलाने की सलाह दी है. उनका कहना है कि ई-रिक्शा (या टैक्सी) ले लो. खूब चलाओ और खूब पैसा बनाओ. ये बयान उन्होंने लखनऊ में ‘भारत टैक्सी’  सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में दिया है.

उनके इस बयान पर विपक्ष और जनता की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.  सोशल मीडिया पर उनके बयान की आलोचना कर रहे हैं और युवाओं के भविष्य के साथ इस तरह का मजाक न करने की सलाह दी है. सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने भी इसपर निशाना साधा है.

‘मुझे जान से मारने की धमकी दी’, पीड़ित ने मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत

क्या है मामला?

दरअसल, 23 सितंबर को लखनऊ में कैब सेवा ‘भारत टैक्सी’ (Bharat Taxi) का शुभारंभ किया गया और ये सर्विस ड्राइवर-ओनर मॉडल पर आधारित है. लॉन्च के मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस नई टैक्सी सर्विस के जरिए ‘स्वरोजगार’ के बारे में बात की. उन्होंने लोगों को पारंपरिक नौकरियों पर ही निर्भर रहने के बजाय अपनी गाड़ी खुद चलाने के लिए प्रोत्साहित किया.   

‘नौकरी के चक्कर में मत पड़ो’

रिपोर्ट के अनुसार, पाठक ने कहा कि लोगों को केवल नौकरी पाने की कोशिश में ही नहीं उलझे रहना चाहिए, बल्कि वे कमाई के लिए दिन में करीब चार घंटे टैक्सी भी चला सकते हैं.  ब्रजेश पाठक ने कहा, “नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, अपना 4 घंटा चलाओ, दोपहर में अपने बच्चों के संग रहो. नौकरी करोगे तो क्या बच्चों के पास बैठ पाओगे 2 घंटा? 2 बज गया आखिरी सवारी अपने घर के पास लो घर में आराम करो खाओ पियो और फिर 10 बजे तक के लिए. रुपया-रुपया अपने घर की. पराधीन सपनो सुख नाही. किसी के धीन रहोगे तो कैसे आओगे 2 बजे.

उनके इस बयान पर सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने लिखा, ‘आजका युवा देश चलाएगा , रिक्शा चलाने का आपको शौक हो मैं उपहार में आपको भेज देता हूँ – माननीय उप मुख्यमंत्री जी.’

एक यूजर ने लिखा, ‘अब आपको भी राजनीति छोड़कर घर पर रहना चाहिए. अपने बच्चों को ई-रिक्शा दिला दीजिए. ताकि वो समय से परिवार के साथ रह सकें. 2027 में जनता आपको वापस घर भेजने के मूड में हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये स्वास्थ्य मंत्री जी अपने करोड़ो रेल रहे हैं?? दूसरे को सलाह दे रहे हैं?’

मंत्री प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड को दिल्ली बीजेपी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

 





Source link

Related Posts

मोतिहारी: पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा युवक गिरफ्तार, मोबाइल में मिले कई सबूत

बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने रविवार (27 सितंबर) को पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

‘कभी EVM कभी संवैधानिक संस्थाओं पर हार का ठीकरा फोड़ती है कांग्रेस’, बोले CM धामी

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार (27 सितंबर) को चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, SIR, युवाओं से…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

दिल्ली में सितंबर की ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, गिरा पारा, जानें आज के मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भी मौसम दिनभर सुहावना बना रहा. बादलों की आवाजाही के साथ चल रही ठंडी…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

‘मुझे शर्म आती है…’, चिराग पासवान ने बिहार की सम्राट सरकार को घेरा

बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर अब बिहार सरकार में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top