• Home
  • खेल समाचार
  • ODI+T20I: सीमित ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 4 बल्लेबाज, विराट कोहली नंबर-1
Image

ODI+T20I: सीमित ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 4 बल्लेबाज, विराट कोहली नंबर-1


क्रिकेट में रन बनाना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ बल्लेबाजों ने सालों तक लगातार रन बनाकर अलग पहचान बनाई है. वनडे और टी20 इंटरनेशनल के रनों को जोड़ें तो इस मामले में भारत के विराट कोहली सबसे आगे हैं. कोहली के नाम दोनों फॉर्मेट में 19,129 रन हैं. खास बात ये है कि इस सूची में उनके पीछे भी क्रिकेट के कई बड़े दिग्गज शामिल हैं.

विराट कोहली इस लिस्ट में 19,129 रनों के साथ पहले नंबर पर हैं. उन्होंने वनडे क्रिकेट में 14,941 रन बनाए हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 4,188 रन हैं. दोनों फॉर्मेट के रन जोड़ने पर कोहली के कुल 19,129 रन हो जाते हैं. लंबे समय तक दोनों फॉर्मेट में खेलने के वजह से वह इस सूची में सबसे ऊपर हैं.

सचिन तेंदुलकर दूसरे नंबर पर

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 18,436 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. सचिन ने वनडे क्रिकेट में 18,426 रन बनाए थे. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 10 रन हैं. दोनों फॉर्मेट को मिलाकर उनके कुल रन 18,436 हैं. सचिन का वनडे रिकॉर्ड लंबे समय तक दुनिया के बल्लेबाजों के लिए बड़ी मिसाल रहा.

रोहित शर्मा भी टॉप-3 में

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं. रोहित ने वनडे में 11,895 रन बनाए हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 4,231 रन हैं. दोनों फॉर्मेट में उनके कुल 16,126 रन हैं. रोहित ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर दोनों फॉर्मेट में खास पहचान बनाई है.

कुमार संगाकारा चौथे स्थान पर

श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगाकारा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने वनडे क्रिकेट में 14,234 रन बनाए हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 1,382 रन हैं. दोनों फॉर्मेट के रनों को मिलाकर संगाकारा के कुल 15,616 रन हैं. इस तरह वो इस खास सूची में चौथे स्थान पर हैं.

यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में क्रिकेट टीम में एक ही नाम के 7 खिलाड़ी, हर कोई हैरान



Source link

Related Posts

‘जिम्मेदारी बड़ी है…’, CSK के कोच बनने के बाद जहीर खान का पहला इंटरव्यू

चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में जहीर खान को हेड कोच नियुक्त किया है, जिसके बाद उन्होंने…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

एशियन गेम्स: कौन हैं गुलवीर सिंह, जिन्होंने 10,000 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास

एथलीट गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 10,000 मीटर स्पर्धा के फाइनल में 28:29.38 का…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

वृद्धाश्रम में हैं पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली! शेयर किया वीडियो; भावुक हुए फैंस

सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली अपनी सेहत को लेकर एक बार…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

शुभमन गिल हुए चोटिल, कोहनी पर लगी सिराज की गेंद; क्या खेल पाएंगे वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे?

शुभमन गिल को लेकर एक चिंता करने वाली खबर आई है. तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top