शुभमन गिल को लेकर एक चिंता करने वाली खबर आई है. तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के लिए अभ्यास करते हुए उन्हें चोट लग गई, जिसके बाद वह अभ्यास से लौट गए. दरअसल तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की एक गेंद तेजी से उनकी दाहिनी कोहनी में लग गई, जिसके बाद उन्हें पट्टी भी बांधनी पड़ी.
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफ़ील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय खिलाड़ी गुरुवार से यहां अभ्यास कर रहे हैं. शुक्रवार को अभ्यास के दौरान कप्तान शुभमन गिल को सिराज की एक गेंद लग गई. दाएं हाथ के कोहनी पर गेंद लगने के बाद गिल ने अभ्यास छोड़ दिया, वह बैठ गए और चोट वाली जगह पर पट्टी भी बांध ली. इस दौरान रोहित शर्मा भी उन्हें देखने आए.
शुभमन गिल को लेकर ताजा अपडेट
चोट लगने के बाद शुभमन गिल एक बार फिर मैदान पर आए, खिलाड़ियों के साथ बात की लेकिन खबर लिखे जाने तक नेट में बल्लेबाजी शुरू नहीं की. अब सवाल है कि चोट कितनी गंभीर है? क्या वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में खेल पाएंगे?
Rohit Sharma doing catching practice during today’s practice session at Greenfield Stadium, Thiruvananthapuram.😍💙 pic.twitter.com/DvV2juZoLJ
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) September 25, 2026
भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से पहले स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, “मैंने 4 कप्तानों के साथ काम किया और सभी का पहला इंटेशन टीम को पहले रखने का था. मैं बहुत खुश्किमत हूं कि मैंने ऐसे कप्तानों के साथ काम किया जिन्होंने अपने से पहले टीम को आगे रखा.” उन्होंने शुभमन गिल की भी तारीफ की, जिन्होंने टेस्ट में कप्तानी को शानदार तरिके से संभाला.
भारतीय वनडे स्क्वॉड
रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आकिब नबी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, नमन धीर.
यह भी पढ़ें- वृद्धाश्रम में हैं पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली! शेयर किया वीडियो; भावुक हुए फैंस
















