• Home
  • ताजा खबरें
  • पीलीभीतः KGN कॉलोनी में चला बुलडोजर, सपा नेता पर धोखाधड़ी का आरोप
Image

पीलीभीतः KGN कॉलोनी में चला बुलडोजर, सपा नेता पर धोखाधड़ी का आरोप


पीलीभीत की केजीएन कालोनी में प्रशासन का बुलडोजर गरजा है. बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से बसाई जा रही कालोनी और उसमें हो रहे अवैध निर्माणों पर नगर मजिस्ट्रेट ने भारी पुलिस बल के साथ बड़ी कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि यह अवैध कालोनी जिले के एक चर्चित सपा नेता द्वारा विकसित की जा रही थी. बुलडोजर की इस कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया. वहीं पीड़ितों ने सपा नेता पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है. यह कार्रवाई डीएम आलोक कुमार के आदेश पर की गई है.

दरअसल, पीलीभीत के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित केजीएन कालोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नगर मजिस्ट्रेट भारी पुलिस बल के साथ अचानक बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गए. प्रशासन की टीम ने बिना नक्शा पास कराए धड़ल्ले से बनाए जा रहे अवैध निर्माणों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते बुलडोजर ने अवैध आशियाने को ढहा दिया.

लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सपा नेता पर पीड़ितों ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

पीड़िता का कहना है कि हमने तो सपा नेता से प्लाट खरीद कर अपनी गाढ़ी कमाई से घर बनाया था. हमारे आशियाने को इस तरह बिना किसी राहत के तोड़ दिया गया. सपा नेता ने हमें जमीन बेचते वक्त यह क्यों नहीं बताया कि यह कालोनी अवैध है? कार्रवाई तो उस सपा नेता पर होनी चाहिए जिसने हमें धोखे में रखकर यह जमीन बेची.

सपा नेता पर सख्त कार्रवाई की मांग

इस पूरी कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है. पीड़ित परिवार अब इंसाफ की गुहार लगा रहा है और प्लाट बेचने वाले सपा नेता के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है. वहीं, प्रशासन का कहना है कि जिले में बिना नक्शा पास कराए किसी भी तरह का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह बुलडोजर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय समेत 133 गवाह बनाए गए



Source link

Related Posts

ताजमहल में मॉकड्रिल, CISF, UP पुलिस, ASI और डॉग स्क्वॉड हुए शामिल

विश्व प्रसिद्ध इमारत ताजमहल के रिवर साइड क्षेत्र में सशस्त्र हमले की स्थिति से निपटने की तैयारियों को…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

यूपी में मौसम को लेकर योगी सरकार अलर्ट, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश में बदलते मौसम और भारी बारिश, आंधी-वज्रपात की चेतावनी को देखते हुए योगी सरकार ने आमजन…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छात्रों से किया संवाद, रिसर्च पर दिया जोर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में स्थापित विश्वविद्यालयों से हिमाचल की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप अनुसंधान परियोजनाओं…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

रोहतास: ‘अहिरे के चलल बा, अहिरे के चली’, स्मार्ट क्लास में डांस, अब एक्शन

रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल में मंगलवार को नौवीं और दसवीं क्लास के कुछ छात्रों द्वारा स्मार्ट क्लास…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top