नीट पीजी 2026 का रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट भी अब सामने आ गई है. NBEMS की ओर से जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार, ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले उम्मीदवारों ने 720 में से 641 अंक प्राप्त किया. वहीं टॉप 20 में शामिल उम्मीदवारों के अंक 614 से 641 के बीच है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट और ऑल इंडिया रैंक NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. इसके अलावा आपको बता दें कि इस बार नीट पीजी की परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित की गई थी. वहीं कुछ उम्मीदवारों के लिए री-एग्जाम 5 सितंबर को दोबारा आयोजित किया गया था.
NBEMS की ओर से जारी टॉपर्स लिस्ट में पहले स्थान पर रोल नंबर 26661005596 वाले उम्मीदवार हैं. उन्होंने 641 अंक हासिल किए हैं. वहीं दूसरे स्थान पर रहे उम्मीदवारों को 633 अंक मिले, जबकि तीसरी रैंक 626 अंकों के साथ हासिल हुई है.
टॉप 20 उम्मीदवारों की रैंक और स्कोर
रैंक एप्लीकेशन नंबर रोल नंबर स्कोर
1 PG26100116 26661005596 641
2 PG26045741 26661233782 633
3 PG26098480 26661025642 626
4 PG26206618 26661240508 625
5 PG26061731 26661201733 625
6 PG26013039 26661175701 625
7 PG26108345 26661235346 625
8 PG26062259 26661126292 621
9 PG26144638 26661083210 620
10 PG26160298 26661198378 620
11 PG26178417 26661175751 620
12 PG26174384 26661061693 619
13 PG26067399 26661191277 618
14 PG26015218 26661199937 617
15 PG26178915 26661154684 616
16 PG26028341 26661040738 616
17 PG26204882 26661128416 616
18 PG26073372 26661039989 616
19 PG26276254 26661063786 615
20 PG26103419 26661093533 614
ये भी पढ़ें-नीट यूजी काउंसलिंग में बढ़ी 183 MBBS-BDS सीटें, देखें राज्यवार लिस्ट
नीट पीजी 2026 का कट ऑफ कितना रहा?
NBEMS ने एमडी, एमएस, डीएनबी डायरेक्टर 6 ईयर और पोस्टग्रेजुएट मेडिकल डिप्लोमा प्रोग्राम में एडमिशन के लिए कैटेगरी के अनुसार कट ऑफ जारी किया है. इसमें जरनल/EWS 50वें पर्सेंटाइल पर 262 अंक, जनरल/PwBD 45वें पर्सेंटाइल पर 244 अंक, SC/ST/OBC और इन कैटेगरी के PwD 40वें पर्सेंटाइल पर 226 अंक का कट ऑफ रहा. यह कट ऑफ उम्मीदवारों की काउंसलिंग के लिए क्वालीफाई करने की न्यूनतम सीमा है. इसके बाद एडमिशन संबंधित काउंसलिंग और सीटों की उपलब्धता की प्रक्रिया के आधार पर होगा.
कब आएगा नीट पीजी का स्कोरकार्ड?
NBEMS के अनुसार नीट पीजी 2026 का स्कोर कार्ड और फाइनल आंसर की 1 अक्टूबर 2026 या उससे पहले जारी की जाएगी. उम्मीदवारों इसे ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. नीट पीजी 2026 के सही उत्तर के लिए हर एक सवाल में चार अंक और गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा गया था. वहीं जिस उम्मीदवार ने सवाल का जवाब नहीं दिया, उसके लिए कोई अंक नहीं मिला.परीक्षा में कुल 180 सवाल और सवालों के लिए कुल 720 अंक निर्धारित थे.
ये भी पढ़ें-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का ई-सर्टिफिकेट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

















