
एक्टर मुश्ताक खान ने 24 सितंबर को नानावटी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली. वो कैंसर से जूझ रहे थे. आज उन्हें अंतिम विदाई दी गई. उनके जानाजे में कई फिल्मीं सितारे पहुंचे.

एक्टर अली खान और रजत बेदी दिग्गज एक्टर मुश्ताक खान को अंतिम विदाई देने पहुंचे.

एक्टर राजपाल यादव ने भी नम आंखो के साथ मुश्ताक खान को विदाई दी. राजपाल यादव ने उनके निधन से दो घंटे पहले अस्पताल में उनसे मुलाकात की थी.

एक्टर अनंग देसाई उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे. इस दौरान वो काफी दुखी नजर आए.

फिल्ममेकर आशोष पंडित भी मुश्ताक खान की अंतिम विदाई में शामिल हुए.

एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य ने भी मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि दी. सोशल मीडिया पर उनकी कई फोटोज सामने आई हैं.

एक्टर शहबाज खान भी मुश्ताक खान की अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचे.

सिंगर पलाश मुच्छल मुश्ताक खान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे.
Published at : 25 Sep 2026 02:16 PM (IST)
















