भारत ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 162 रनों से हरा दिया. इंडिया ए ने चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 363 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में कंगारू टीम केवल 200 रन ही बना पाई. यह मुकाबला पुडुचेरी में खेला गया, जहां पहली पारी में भारतीय टीम ने 163 रनों की बढ़त हासिल की थी. शम्स मुलानी भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने कुल 7 विकेट चटकाए.
भारतीय टीम की इस जीत के सबसे बड़े हीरो कुमार कुशाग्र रहे, जिन्होंने इस मुकाबले में कुल 159 रन बनाए. पहली पारी में झारखंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 113 रनों की शतकीय पारी खेली थी, जिससे टीम इंडिया 334 के विशालकाय स्कोर तक पहुंच पाई. उसके बाद दूसरी पारी में भी कुशाग्र 46 रन बनाकर नाबाद रहे. इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.
163 रनों से जीता भारत
भारत ने पहली पारी में 334 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ए की पहली पारी महज 171 रनों पर सिमट कर रह गई थी. शम्स मुलानी ने पहली पारी में 4 विकेट चटकाए. 163 रनों की बढ़त लेकर उतरी टीम इंडिया ने दूसरी पारी में एक समय केवल एक विकेट खो कर 93 रन बना लिए थे, उसके बाद तो विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया. अगले 106 रनों के भीतर इंडिया ए के बाकी 9 विकेट भी गिर गए. इस तरह भारत की दूसरी पारी 199 रनों पर समाप्त हुई.
ऑस्ट्रेलिया के सामने 363 रनों का लक्ष्य था. ऑस्ट्रेलिया ने अपना पहला विकेट जल्दी खो दिया था, लेकिन सैम कोंस्टास और नाथन मैकस्वीनी ने 47 रनों की साझेदारी कर कुछ देर तक ऑस्ट्रेलिया को मैच में बनाए रखा. जैसे ही कोंस्टास आउट हुए, देखते ही देखते कंगारू टीम ने 124 के स्कोर तक 7 विकेट खो दिए. फर्गस ओ नील ने 47 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम कॉ 163 रनों की हार से नहीं बचा पाए.
पडिक्कल और सुदर्शन, नंबर-3
भारतीय टेस्ट टीम में इस समय देवदत्त पडिक्कल और साई सुदर्शन के बीच नंबर-3 की जंग छिड़ी हुई है. पडिक्कल ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भी नंबर-3 पर बैटिंग की, जबकि सुदर्शन ने ओपनिंग की. सुदर्शन ने पहली पारी में 57 रन और दूसरी पारी में 39 रन बनाए. दोनों पारियों में उन्होंने 96 रन, दूसरी पर पडिक्कल ने दोनों पारियों में मिलाकर 62 रन बनाए. पडिक्कल चाहे पहली पारी में केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन दूसरी पारी में टीम इंडिया के टॉप स्कोरर रहे. दूसरी पारी में उनके 59 रन ऐसे समय पर आए, जब टीम इंडिया लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती जा रही थी.















