• Home
  • खेल समाचार
  • क्या रोहित शर्मा से नहीं होती बातचीत, कैसा है रिश्ता? गौतम गंभीर ने खुलकर दिया जवाब
Image

क्या रोहित शर्मा से नहीं होती बातचीत, कैसा है रिश्ता? गौतम गंभीर ने खुलकर दिया जवाब


गौतम गंभीर और रोहित शर्मा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से काफी चर्चा रही है. अब भारतीय टीम के मुख्य कोच ने खुद इस रिश्ते पर खुलकर बात की है. गंभीर ने बताया कि रोहित के साथ उनका जुड़ाव सिर्फ कप्तान और कोच का नहीं है, बल्कि दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और साथ खेलने की वजह से एक-दूसरे की सोच भी अच्छी तरह समझते हैं.

गंभीर ने बताया कि जब रोहित भारतीय टीम में आए थे, तब वो खुद टीम के बड़े खिलाड़ियों में शामिल थे. इसी वजह से दोनों का रिश्ता काफी पुराना है. उन्होंने कहा कि साथ खेलने के वजह से दोनों के लिए एक-दूसरे को समझना आसान हो जाता है. गंभीर के मुताबिक, रोहित उनकी सोच जानते हैं और वो भी रोहित की सोच को समझते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि कप्तान और कोच की राय कई बार अलग हो सकती है, लेकिन सबसे जरूरी बात ये है कि आखिर में जो फैसला लिया जाए, वो टीम के हित में बेहतर होना चाहिए.

4 कप्तानों के साथ किया काम

जुलाई 2024 में भारतीय टीम के मुख्य कोच बनने के बाद गंभीर 4 कप्तानों के साथ काम कर चुके हैं. इनमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल शामिल हैं. गंभीर ने चारों की तारीफ करते हुए कहा कि सभी ने टीम को हमेशा खुद से ऊपर रखा.

श्रेयस और शुभमन की भी तारीफ

गंभीर ने श्रेयस अय्यर के साथ अपने पुराने जुड़ाव का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि वो श्रेयस के साथ केकेआर में काम कर चुके हैं. इससे पहले 2018 में जब उन्होंने दिल्ली के लिए श्रेयस को कप्तानी सौंपी थी, तब भी उन्हें श्रेयस में नेतृत्व के गुण नजर आए थे.

वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर गंभीर ने इंग्लैंड दौरे का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 5 टेस्ट मैचों में कप्तानी करना उनके लिए बड़ी चुनौती थी, लेकिन शुभमन ने इस जिम्मेदारी को अच्छी तरह संभाला. गंभीर का मानना है कि आने वाले सालों में शुभमन का और बेहतरीन खेल देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें:

कोच डैरेन सैमी का बड़ा दावा, कहा- वेस्टइंडीज 24 साल से भारत में नहीं जीता, लेकिन…



Source link

Related Posts

भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच

भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे बड़े नाम रहे हैं, जिनकी विदाई मैदान पर एक आखिरी यादगार मुकाबले के…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

एशियन गेम्स में भारत ने अबतक जीते 19 मेडल, जानें किस खेल में किसने दिलाया पदक

जापान के आइची-नागोया में 2026 एशियन गेम्स खेले जारी हैं. इस बार के एशियाई खेलों में अब तक…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

जोस बटलर ने रचा इतिहास, 10 हजार रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बनें

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इतिहास रच दिया. लीड्स…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

‘इनको 17 साल नहीं लगते’, भारत के टी20 वर्ल्ड पर जीतने गौतम गंभीर का तंज

टीम इंडिया के प्रदर्शन पर सवाल उठाने वालों को गौतम गंभीर ने अपने अंदाज में जवाब दिया है.…

ByByPUJA KUMARI Sep 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top