• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • जाह्नवी कपूर ने बहन खुशी और दोस्तों संग मनाया क्रिसमस, वायरल हुईं पजामा पार्टी की INSIDE PHOTOS
Image

जाह्नवी कपूर ने बहन खुशी और दोस्तों संग मनाया क्रिसमस, वायरल हुईं पजामा पार्टी की INSIDE PHOTOS


बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. अब वो एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि क्रिसमस पार्टी है. जाह्नवी ने हाल ही में अपनी बहन खुशी कपूर और कुछ करीबी दोस्तों के लिए घर पर क्रिसमस पार्टी रखी. इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

बहन खुशी कपूर के साथ जाह्नवी कपूर का क्यूट अंदाज

अक्सर अपने खूबसूरत और ग्लैमरस लुक को लेकर चर्चा में रहने वाली जाह्नवी और खुशी इस बार बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं. दोनों बहनों ने क्रिसमस के मौके पर कंफर्टेबल पजामा और लाउंजवियर पहना था. इसके साथ ही उन्होंने सिर पर एंटलर हेडबैंड भी लगाया हुआ था. दोनों का ये सिंपल और प्यारा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. उनकी पजामा पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

क्रिसमस ट्री और लाइट्स से सजा घर

क्रिसमस पार्टी के लिए घर को भी खास तरीके से सजाया गया था. खूबसूरत क्रिसमस ट्री और रंग-बिरंगी लाइट्स से घर की सजावट की गई थी. जाह्नवी और खुशी ने क्रिसमस ट्री के पास बैठकर कई तस्वीरें भी खिंचवाईं. तस्वीरों में दोनों बहनें साथ में मस्ती करती नजर आईं. इस पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस और ओरहान अवत्रामणि यानी ओरी भी शामिल हुए. खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं.

दोस्तों और पेट्स के साथ की खूब मस्ती

जाह्नवी और खुशी की इस क्रिसमस पार्टी में उनके कुछ करीबी दोस्त भी शामिल हुए. सभी ने साथ मिलकर खाने-पीने, केक और म्यूजिक के साथ त्योहार का जश्न मनाया. इस पार्टी में दोनों बहनों के पेट्स भी शामिल हुए. तस्वीरों में जाह्नवी और खुशी अपने पेट्स के साथ खेलती और उन्हें प्यार करती नजर आ रही हैं. उनकी ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं. 





Source link

Related Posts

‘ये प्रेम मोल लिया’ ने ओपनिंग डे पर दिखाया दम, सूरज बड़जात्या की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी

फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या की फैमिली ड्रामा फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई.…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ ने रिलीज से पहले तोड़े रिकॉर्ड्स, बनी 2026 की इंडिया में हॉलीवुड की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है.…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

शाहरुख खान की बिगेस्ट ओपनर फिल्म बनेगी ‘किंग’, टूटेगा ‘जवान’-‘पठान’ का रिकॉर्ड? जानें प्रिडिक्शन

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है. फिल्म से…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

विवेक ओबेरॉय ने कैंसर से जंग जीत चुके बच्चों के लिए रखी ‘रामायण’ की स्क्रीनिंग, माता-पिता संग पहुंचे एक्टर

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने एक बार फिर अपने अनोखे और खास कदम से लोगों का दिल जीत…

ByByPUJA KUMARI Nov 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top