बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. अब वो एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि क्रिसमस पार्टी है. जाह्नवी ने हाल ही में अपनी बहन खुशी कपूर और कुछ करीबी दोस्तों के लिए घर पर क्रिसमस पार्टी रखी. इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
बहन खुशी कपूर के साथ जाह्नवी कपूर का क्यूट अंदाज
अक्सर अपने खूबसूरत और ग्लैमरस लुक को लेकर चर्चा में रहने वाली जाह्नवी और खुशी इस बार बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं. दोनों बहनों ने क्रिसमस के मौके पर कंफर्टेबल पजामा और लाउंजवियर पहना था. इसके साथ ही उन्होंने सिर पर एंटलर हेडबैंड भी लगाया हुआ था. दोनों का ये सिंपल और प्यारा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. उनकी पजामा पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
क्रिसमस ट्री और लाइट्स से सजा घर
क्रिसमस पार्टी के लिए घर को भी खास तरीके से सजाया गया था. खूबसूरत क्रिसमस ट्री और रंग-बिरंगी लाइट्स से घर की सजावट की गई थी. जाह्नवी और खुशी ने क्रिसमस ट्री के पास बैठकर कई तस्वीरें भी खिंचवाईं. तस्वीरों में दोनों बहनें साथ में मस्ती करती नजर आईं. इस पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस और ओरहान अवत्रामणि यानी ओरी भी शामिल हुए. खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं.
दोस्तों और पेट्स के साथ की खूब मस्ती
जाह्नवी और खुशी की इस क्रिसमस पार्टी में उनके कुछ करीबी दोस्त भी शामिल हुए. सभी ने साथ मिलकर खाने-पीने, केक और म्यूजिक के साथ त्योहार का जश्न मनाया. इस पार्टी में दोनों बहनों के पेट्स भी शामिल हुए. तस्वीरों में जाह्नवी और खुशी अपने पेट्स के साथ खेलती और उन्हें प्यार करती नजर आ रही हैं. उनकी ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं.














