• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘ड्यून 3’-‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का 18 दिसंबर को महा-क्लैश, डेनिस विलेन्यूवे बोले- ‘उम्मीद है टिके रहेंगे…’
Image

‘ड्यून 3’-‘एवेंजर्स डूम्सडे’ का 18 दिसंबर को महा-क्लैश, डेनिस विलेन्यूवे बोले- ‘उम्मीद है टिके रहेंगे…’


बॉलीवुड और साउथ में तो हर हफ्ते ही किसी ना किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने के लिए मिलता है. लेकिन इस बार खबर हॉलीवुड से है. हॉलीवुड में दिसंबर में बड़ा क्लैश होने वाला है, जिसमें ‘एवेंजर्स’ और ‘ड्यून’ एक साथ टकराने वाले हैं. इसे लेकर अब फिल्ममेकर डेनिस विलेन्यूवे ने चुप्पी तोड़ी है. 

दरअसल, 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में हॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ रिलीज हो रही हैं, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में अब इनकी बॉक्स ऑफिस टक्कर को लेकर फिल्ममेकर डेनिस विलेन्यूवे ने अपनी प्रतिक्रिया दी और ‘ड्यून 3’ को रिलीज से पहले ही अब तक की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी कहा.

‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के क्लैश पर बोले फिल्ममेकर

वैरायटी के अनुसार, डेनिस विलेन्यूवे ने ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर कहा, ‘मैं ईमानदारी से कहूं तो पहली ड्यून महामारी के के आखिर में रिलीज की गई थी. बहुत मुश्किल हालात के बावजूद हमने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था और शानदार कमाई भी थी. लेकिन हालात हमारे खिलाफ थे, फिर दूसरी फिल्म के साथ भी ऐसा ही हुआ.’

‘ड्यून 3’ के फिल्ममेकर डेनिस विलेन्यूवे आगे कहते हैं, ‘मुझे इसे पतझड़ के मौसम में रिलीज करना था लेकिन हॉलीवुड में हुई दो हड़तालों की वजह से हमें इसे सर्दियों में रिलीज करना पड़ा. हमें कामयाबी तो मिली लेकिन ये आसान नहीं था. हम थोड़ी राहत की उम्मीद कर रहे थे. इस समय ना तो कोई महामारी है ना ही कोई हड़ताल. हमारी फिल्म सामान्य रूप से रिलीज होगी. लेकिन डिज्नी ने हमारे सामने अब तक सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी लाकर खड़ा कर दिया है. मैं कोई बेवकूफ नहीं हूं. वो फिल्में बहुत बड़ी हैं.’   

डेनिस विलेन्यूवे ने क्लैश पर जताई निराशा

इसके साथ ही डेनिस विलेन्यूवे ने दोनों फिल्मों की टकराव को लेकर निराशा जताई और कहा, ‘मुझे बहुत निराशा है लेकिन हमने इस तारीख और आईमैक्स के लिए कमिटमेंट कर दिया था. इसे बदलना नामुमकिन था, इसलिए मैंने अपनी किस्मत मान ली और इसके लिए प्रार्थना की. ‘ड्यून’, ‘एवेंजर्स’ जैसी कोई बहुत बड़ी फिल्म तो नहीं है, लेकिन यह एक शानदार और दमदार है. मुझे उम्मीद है हम टिके रहेंगे.’

गौरतलब है कि 18 दिसंबर को ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के क्लैश को बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी भिड़ंत के तौर पर देखा जा रहा है. इसकी तुलना 2023 में आई फिल्म ‘बार्बेनहाइमर’ (Barbenheimer) और क्रिस्टोफर नोलन की ‘ओपेनहाइमर’ और ग्रेटा गेरविग की ‘बार्बी’ से की जा रही है. ये तीनों फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज की गई थीं.



Source link

Related Posts

यामी गौतम की टॉप 5 फिल्में, जानें ओटीटी पर कहां देख सकते हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने कोर्टरूम ड्रामा से लेकर सस्पेंस और एक्शन तक, अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

‘रामायण’ ने 23वें दिन तोड़ा ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड, बनी भारत में तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

सिनेमाघरों में शुक्रवार को इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ और आयुष्मान खुराना की ‘ये प्रेम मोल लिया’ रिलीज…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

ऐश्वर्या-अभिषेक ने नाइट आउट पर की ट्विनिंग, एथनिक आउटफिट में कपल की तस्वीरें हुईं वायरल

बॉलीवुड के पॉपुलर कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन हाल ही में एक इवेंट में साथ नजर…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

‘तुम मेरा घर हो, मेरी ताकत’ आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के बर्थडे पर लुटाया प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम आज, 28 नवंबर को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. फैंस उन्हें जमकर…

ByByPUJA KUMARI Nov 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top