• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • ‘रामायण’ ने 22वें दिन फिर पकड़ी रफ्तार, बस 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
Image

‘रामायण’ ने 22वें दिन फिर पकड़ी रफ्तार, बस 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास


रणबीर कपूर की ‘रामायण’ यूं तो बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है लेकिन अब इसकी कमाई में भी हर दिन गिरावट देखी जा रही है. रिलीज के 21वें दिन तो इसने अपना अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया. बावजूद इसके ये अब 1000 करोड़ी बनने के बेहद नजदीक पहुंच चुकी है. चलिए यहां जानते हैं कि ‘रामायण’ ने रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे गुरुवार को कितनी कमाई की है?

‘रामायण’ ने 22वें दिन कितना कलेक्शन किया? 
नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर अब तक का सफर बेहद शानदार रहा है. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 564.65 करोड़ की कमाई की थी. वहीं दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 299.15 करोड़ रुपये रही. तीसरे वीकेंड पर भी इसने अच्छी कमाई की थी. बता दें कि तीसरे फ्राइडे इसने 15.75 करोड़ कमाए थे. इसके बाद तीसरे शनिवार इसका कलेक्शन 27.65 करोड़ और तीसरे रविवार 35.50 करोड़ रुपये रहा.

लेकिन तीसरे मंडे से इसके कलेक्शन में बड़ी गिरावट जारी है. दरअसल तीसरे सोमवार यानी 20वें दिन इसने 12.70 करोड़ कमाए थे. हालांकि तीसरे मंगलवार ‘रामायण’ ने तेजी दिखाई और 17.50 करोड़ कमा लिए. लेकिन तीसरे बुधवार को यानी 21वें दिन ये सिंगल डिजिट में सिमट गई और इसने महज 9.50 करोड़ कमाए. अब 22वें दिन भी इसकी कमाई में मामूली तेजी दर्ज की जा रही है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 22वें दिन यानी चौथे गुरुवार को 9.65 करोड़ कमााए हैं.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 22 दिनों की नेट कमाई अब 992.10 करोड़ रुपये हो गई है. 

‘रामायण’ इतिहास रचने से बस 10 करोड़ रुपये है दूर
 ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर डाली है. इसका 22 दिनों का टोटल नेट कलेक्शन 992.10 करोड़ रुपये हो चुका है. अब 8 करोड़ और कमाते ही ये 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी और इसी के साथ इतिहास रच देगी. बता दें कि धुरंधर 2 के बाद ‘रामायण’ 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली बॉलीवुड की दूसरी फिल्म होगी. उम्मीद है कि चौथे फ्राइडे को फिल्म से उपलब्धि अपने नाम कर लेगी. 

‘रामायण’ के बारे में
‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने माता सीता, रवि दुबे ने लक्ष्मण और यश ने रावण का किरदार निभाया है. फिल्म के अन्य कलाकारों में विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल और लारा दत्ता सहित कई शामिल हैं. ये फिल्म दिवाली से ठीक पहले 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. नमित मल्होत्रा और यश द्वारा प्रोड्यूर ‘रामायण’ का पार्ट 2 साल 2028 की दिवाली पर आने की उम्मीद है. 



Source link

Related Posts

Yeh Prem Mol Liya X Review Out: आयुष्मान की ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने छुआ दर्शकों का दिल, बोले-‘कंप्लीट फैमिली एंटरटेनर’

 आयुष्मान खुराना और शरवरी स्टारर ‘ये प्रेम मोल लिया’ 27 नवंबर, शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

अब कहां हैं सुचित्रा कृष्णमूर्ति? 30 साल बड़े डायरेक्टर से की शादी, शाहरुख खान को जड़ा था तमाचा

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 34 साल हो चुके हैं. 90…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Gunmaaster G9 First Review: एक्शन और सरप्राइज की भरमार, इमरान हाशमी की ये फिल्म भी है ब्लॉकबस्टर

इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Eetha Promotion: जयपुर में श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा की ग्रैंड एंट्री, विंटेज कार से पहुंचे राजमंदिर

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. ये 2026…

ByByPUJA KUMARI Nov 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top